Reading:टोंस वन विभाग द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज गुन्दियाट गांव, में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ समापन
पुरोला रेंज के अन्तर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज गुन्दियाट गांव, में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विधालय के 22 छात्र -छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु०-प्राञलि जयाडा द्वितिय स्थान देवदत् व तृतीय स्थान आकाश दीप ने प्राप्त किया । प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत व अन्य प्रतिभागीयों को पुरस्कार वितरित किए गये। टोंस वन विभाग पुरोला द्वारा चलायें जा रहें वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया है । छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए वन दरोगा सतवीर चौहान ने कहा वन अग्निकांड की रोकथाम व वन संरक्षण ,पर्यावरण ,अग्निकांड की संभावनाओं का मूल्यांकन करने में युवा पीढ़ी का सहयोग सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्य , एन एसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता आनन्द सिंह ज्याडा, वन रक्षक धर्मेंद्र जयाडा वन बीट अधिकारी संगीता बोहरा वन बीट अधिकारी नौरी, विपिन गौड़ वन आरक्षी नौरी, जागेंद्र चौंहान वन आरक्षी सुनाली, बुधीराम बीट सहायक, भागीराम बीट सहायक मौजूद रहे।