वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह 01 फरवरी 2025 से 07 फरवरी 2025 तक के उपलक्ष में राजकीय इण्टर कॉलेज गड़ूगाड़/खरसाड़ी में श्रीमान बुद्धि प्रकाश वन क्षेत्राधिकारी सिंगतूर रेंज महोदय की उपस्थिति में विद्यालय के छात्र छात्राओं से प्रतियोगिता करवाई गई।
जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। रेंज अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा वन अग्निकांड की रोकथाम व वन अग्निकांड की संभावना का मूल्यांकन करने मे भी सहायक सिद्ध होगी इस अवसर पर सिंकतुर रेंज वन दरोगा शिवेश्वर पैन्यूली, वन दरोगा अर्जुन पाल, वन दरोगा खुश्बू चौहान,वन दरोगा अनील हिंगवाण सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।