पुरोला उतरकाशी
आज पुरोला रेंज में कार्यरत श्री नन्द राम नौडियाल जी, वन दरोगा अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर दोपहर बाद सेवा निवृत्त हुए इस शुभ अवसर पर वन चेतना केंद्र, पुरोला में प्रभागीय कार्यालय , टौन्स वन प्रभाग एवं पुरोला रेंज के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा श्री नौडियाल जी को स्वस्थ व खुशहाल रहने की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी पुरोला श्री बुद्धि प्रकाश द्वारा श्री नन्द राम नौडियाल जी की 39 वर्ष की लम्बी सेवा में किये गये वानिकी कार्य, अभियांत्रिकी कार्य, वनों की सुरक्षा व अपने साथ किये गये कार्यों की सराहना कर श्री नौडियाल जी को एक मृदुभाषी, सरल, कर्मठ व ईमानदार कर्मचारी बताया व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुरोला रेंज के कर्मचारी उपस्थित थे।