गत दिनों मोरी के सांवणी गांव में भीषण अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने की सांवणी गांव पहुंच कर अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की और गहरा दुःख व्यक्त किया और सरकार से की उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन और उन्होंने पीड़ित परिवारों को अपनी विधायक निधि से 12 लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की इस भीषण अग्निकांड में 21 परिवार बेघर हो गए और एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विधायक ने कहा पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद दी जाएगी। अग्निकांड में बहुत मंजिला मकान एवं लाखों की सम्पत्ति नष्ट हो गई है। आग पर स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की टीम से काबू पाया गया था। इस दौरान विधायक ने अन्य सामाजिक संगठनों एवं लोगों से भी आर्थिक सहायता करने का आग्रह किया है।