पुरोला उतरकाशी
पुरोला नगर पालिका में अमीचंद शाह बागी बन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है, आज पूरे दिन इनको मनाने की पुरजोर कोशिश की गई पर ये नहीं माने। जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन के पदाधिकारियों ने मनाने की कोशिश की पर नहीं माने। उन्होंने प्रेस कांन्फ्रेंस करते हुए कहा। पन्ना प्रमुख से लेकर मण्डल, जिला, प्रदेश का दायित्व का निर्वहन किया। 35 वर्षों तक भाजपा की सेवा की। शाह पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश संगठन को मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे उन्होंने कहा तीन दशक से पार्टी की सेवा करने वाले कार्यकर्ता की भाजपा में सुनने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं के सम्मान व उन मातृशक्ति के सम्मान लिए चुनाव लड़ूंगा। गोरबतल है कि जिले में लंबे समय से पार्टी व संगठन के साथ जुड़े दावेदारों में किसी एक को भी टिकट न मिलना और अन्ततः पैराशूट के जरिये भाजपा में टिकट फाइनल होने से पार्टी के अंदर नाराजगी बाहर निकलने लगी है।
