By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश रैली
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश रैली

Lokesh Badoni
Last updated: December 10, 2024 10:14 am
Lokesh Badoni Published December 10, 2024
Share
SHARE

हल्द्वानी/देहरादून/रुद्रप्रयाग । बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे हमलों को लेकर भारत में भी गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अपना गुस्सा जाहिर करते हुए प्रदेशभर में मंगलवार को विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से भी बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की गई।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो अत्याचार के विरोध में देहरादून में भी आक्रोश रैली निकाली गई। इस आक्रोश मार्च को अलग-अलग संगठनों का समर्थन मिला। इसीलिए पलटन बाजार भी दो घंटे के लिए बंद रहा। आक्रोश रैली पलटन बाजार, लख्खीबाग, दर्शनी गेट और प्रिंस चौक होते हुए डीएम कार्यालय पहुंची, जंहा पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित विशाल जनसभा में लोगों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार कोई ठोस कदम उठाए, ताकि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित रहें।

जनसभा में कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। धार्मिक स्थल सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि जिस समय बांग्लादेश का विभाजन हुआ था, उस हिंदू और मुस्लिम बराबर थे, लेकिन आज बांग्लादेश में मात्र 6 प्रतिशत ही हिंदू रह गये हैं। बांग्लादेश में हिंदू बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में भारत सरकार को कोई कदम उठा लेना चाहिए, जिससे कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित रहें। जनसभा के बाद लोगों ने सड़क पर उतर कर भी प्रदर्शन किया। हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ स्थानीय लोग हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज प्रांगण से विशाल जुलूस के साथ बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतरे और जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों का विरोध करते हुए मंगलवार को हिन्दू संगठनों ने केदारघाटी के गुप्तकाशी में प्रदर्शन कर बांग्लादेश यूनुस सरकार का पुतला दहन किया। हिन्दू संगठनों ने बांग्लादेशी सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर तिरंगे का अपमान और हिंदुओं पर हमले जारी रहे तो भारतीय चुप नहीं बैठेंगे।

धर्मनगरी हरिद्वार में भी संत समाज ने विशाल जनाक्रोश रैली निकाली। रैली हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर हरकी पैड़ी पर समाप्त हुई। इस दौरान हरिद्वार के साधु-संतों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदूओं को टारगेट कर उन पर लगातार हमले हो रहे हैं। बहन-बेटियों का अस्तित्व संकट में है। भारत सरकार को भी वहीं हिंदूओं की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

मसूरी में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का जमकर विरोध किया। इस मौके पर उन्होंने मसूरी झूला घर से गांधी चौक तक आक्रोश रैली निकाली और बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बजरंग दल ने कहा कि आज बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं है। हिन्दुओं के घरों से लेकर मंदिरों तक को निशाना बनाया जा रहा है।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?