By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: बेस अस्पताल श्रीकोट में डॉक्टरों की हड़ताल
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडपौड़ी

बेस अस्पताल श्रीकोट में डॉक्टरों की हड़ताल

Lokesh Badoni
Last updated: November 16, 2024 9:26 am
Lokesh Badoni Published November 16, 2024
Share
SHARE

स्थानीय लोग भी धरने पर बैठे, अस्पताल में पुलिस तैनात

मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी

श्रीनगर: पौड़ी गढ़वाल जिले में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल श्रीकोट में आए दिन कोई न कोई हंगामा होता ही रहता है। नया मामला बेस अस्पताल श्रीकोट के डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने से जुड़ा है, जिस कारण मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को डायलिसिस यूनिट बंद होने के कारण डॉक्टर और मरीज आमने-सामने आ गए थे। जिसको लेकर हॉस्पिटल में काफी हंगामा हुआ।

दरअसल, हड़ताल पर गए डॉक्टरों का आरोप है कि हॉस्पिटल में डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं है। डॉक्टरों का आरोप है कि कुछ लोगों ने हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर के आवास में आगजनी के साथ-साथ उनको डराने धमकाने का प्रयास किया है। डॉक्टरों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी वजह से शनिवार को डॉक्टरों ने अपनी ओपीडी (आउटपेशेंट विभाग) का भी बहिष्कार किया। हालांकि डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को बंद नहीं किया।

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण दूर दराज से आने वाले मरीजों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए हॉस्पिटल में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ताकि हॉस्पिटल में किसी भी तरह की शांति व्यवस्था न बिगड़े।

बता दें कि बेस अस्पताल श्रीकोट की डायलिसिस यूनिट बीते कई महीनों से बंद पड़ी है, जिसको लेकर भी परेशान मरीजों और उनके तीमारदारों इमरजेंसी वॉर्ड के बाहर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके किसी भी व्यक्ति ने डॉक्टरों के साथ कोई अभद्रता नहीं की है। न ही आगजनी की गई। हालांकि विरोध स्वरूप पुतला जरूर चलाया गया था। अस्पताल प्रबंधन उनपर जूठे आरोप लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से अस्पताल में डायलिसिस यूनिट ठप पड़ी है, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों डायलिसिस कराने के लिए देहरादून और ऋषिकेश जाना पड़ रहा है, जिससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे है। वहीं, हंगामा बढ़ता देख उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और आक्रोशित स्थानीय लोगों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द डायलिसिस यूनिट को शुरू किया जाएगा। फिलहाल उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की बात कही। ताकि मरीजों को फिलहाल कुछ राहत दी जा सके। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ओपीडी बंद करने वाले डॉक्टरो के खिलाफ कार्रवाही की मांग भी उठाई।

You Might Also Like

बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर

आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़

टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक ऋषिकेश में आयोजित

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज तैयारियां में जुटे राजनीतिक दल।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर
  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया
  • आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है
  • लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़
  • 15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?