By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कैबिनेट मंत्री ने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया,14 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडपौड़ी

कैबिनेट मंत्री ने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया,14 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Lokesh Badoni
Last updated: November 13, 2024 11:26 am
Lokesh Badoni Published November 13, 2024
Share
SHARE

डॉ. धन सिंह ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पौड़ी। 14 नवंबर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी स्थल आवास विकास मैदान में पहुंचकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन से पूर्व उन्होंने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 14 नवंबर से 20 नवम्बर तक श्रीनगर शहर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आवास विकास प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोये इस मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक आकर्षक रूप देने के लिए इस बार धारी देवी मन्दिर से कमलेश्वर मन्दिर तक जल कलश यात्रा निकल रही है। भगवान कमलेश्वर को अलकनंदा नदी का पवित्र जल चढ़ाया जाएगा। साथ ही हॉट एयर बैलून भी आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि कमलेश्वर मन्दिर में खड़ दिया अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान नगर आयुक्त/उप जिलाधिकारी नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, आचार्य भास्करानंद और दिनेश रुडोला समेत अन्य मौजूद रहे।

You Might Also Like

बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर

आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़

टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक ऋषिकेश में आयोजित

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज तैयारियां में जुटे राजनीतिक दल।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर
  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया
  • आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है
  • लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़
  • 15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?