By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मंजूरी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मंजूरी

Lokesh Badoni
Last updated: October 19, 2024 6:52 am
Lokesh Badoni Published October 19, 2024
Share
SHARE

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के उमर अब्दुल्ला कैबिनेट के प्रस्ताव पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी मंजूरी दे दी है। उमर अब्दुल्ला कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को गुरुवार को ही मंजूरी दे दी थी, लेकिन आज इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ष्गुरुवार को उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य का दर्जा उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।ष् अधिकारियों ने आगे कोई विवरण दिए बिना कहा कि, उपराज्यपाल ने कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के समक्ष मामला उठाने के लिए अधिकृत किया है।
प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की विशिष्ट पहचान और लोगों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा नव-निर्वाचित सरकार की नीति का आधार बनी हुई है। इसमें कहा गया कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना एक प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जिससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को पुनः प्राप्त किया जा सकेगा और उनकी पहचान की रक्षा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस संबंध में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के लिए आने वाले दिनों में नई दिल्ली जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि कैबिनेट ने 4 नवंबर को श्रीनगर में विधानसभा बुलाने का भी फैसला किया है और एलजी को विधानसभा बुलाने और उसे संबोधित करने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि पहले सत्र की शुरुआत में एलजी द्वारा विधानसभा को संबोधित करने का मसौदा भी मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा गया था, जिस पर परिषद ने आगे विचार करने और चर्चा करने का फैसला किया है। राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को केवल राज्य के दर्जे पर प्रस्ताव को ष्पूरी तरह से आत्मसमर्पणष् और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुख से अलग बताया।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) और अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस कदम की निंदा की और एनसी को ष्5 अगस्त, 2019 से पहले (अनुच्छेद) 370-35ए और राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रयास करनेष् के अपने चुनावी वादे की याद दिलाई और कहा कि यह चुनाव पूर्व रुख से अलग है।

You Might Also Like

realme ने इमर्सिव बस एक्टिवेशन के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के कैंपसों तक पहुंचाया Harry Potter का जादू

realme, 21 सितंबर को realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ लॉन्च करेगा realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition

realme ने आगामी realme 16 Pro Harry Potter Edition के Hogwarts Inspired Design से पर्दा उठाया

वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और स्माइल फाउंडेशन ने ट्रक चालकों के लिए आसानी से फिजियोथेरेपी सेवा मिलने की जरूरत पर दिया जोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’
  • realme ने इमर्सिव बस एक्टिवेशन के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के कैंपसों तक पहुंचाया Harry Potter का जादू
  • realme, 21 सितंबर को realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ लॉन्च करेगा realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
  • सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में प्रांत सेवा प्रमुख ने बच्चों से किया संवाद, महापुरुषो के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?