By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की

Lokesh Badoni
Last updated: May 9, 2026 5:04 am
Lokesh Badoni Published May 9, 2026
Share
SHARE

देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में एसईएल टाइगर रॉयल+, रॉयल और एलिट की पेशकश

देहरादून: श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एसएमईएल), जोकि भारत के प्रमुख इंटीग्रेटेड मेटल निर्माताओं में से एक है, देश भर में अपने विस्तार की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए श्याम मेटैलिक्स के घराने से अपने प्रीमियम रूफिंग प्रोडक्ट्स ‘एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स’ लॉन्च की। कंपनी ने 8 मई 2026 को देहरादून, उत्तराखंड में एक भव्य कार्यक्रम में इनकी पेशकश की। एसएमईएल ने अपने फ्लैगशिप ब्रांड एसईएल टाइगर के तहत उत्तराखंड की खास जलवायु परिस्थितियों और खूबसूरत प्राकृतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तीन नए प्रोडक्ट — एसईएल टाइगर रॉयल+, एसईएल टाइगर रॉयल और एसईएल टाइगर एलिट पेश किए। खूबसूरत शहर देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख हितधारक जैसे आर्किटेक्ट्स, डीलर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स और अन्य इंडस्ट्री पार्टनर्स शामिल हुए। इन सभी प्रोडक्ट्स को मजबूती, टिकाऊपन और बेहतर डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, ताकि घर बनाने वालों, बिल्डर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को भरोसेमंद रूफिंग सॉल्यूशन मिल सके। इन्हें खास तौर पर उत्तराखंड के मौसम — भारी बारिश, तापमान में बदलाव और पहाड़ी इलाकों की चुनौतियों — को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह रेंज कंपनी के नवाचार और बेहतर प्रदर्शन पर फोकस को दर्शाती है। यह लॉन्च उत्तराखंड में श्याम मेटैलिक्स की मजबूत एंट्री और साथ ही उच्च गुणवत्ता और भविष्य के लिए तैयार समाधान देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो मजबूत विनिर्माण उत्कृष्टता और ग्राहकों के भरोसे पर आधारित है।

उत्पाद की खूबियां:

  • एसईएल टाइगर रॉयल+: सुपर अल्ट्रा प्रीमियम कलर-कोटेड शीट्स, बेहतर परफॉर्मेंस और आकर्षक लुक के साथ
  • एसईएल टाइगर रॉयल: सुपर प्रीमियम कलर-कोटेड रूफिंग शीट्स, मजबूत और बेहतर फिनिश के साथ
  • एसईएल टाइगर एलिट: मशहूर कलर-कोटेड शीट्स, जो मजबूत, भरोसेमंद और किफायती विकल्प देती है

इस लॉन्च के मौके पर श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड के सीओओ, निर्मल उदय ने कहा, “उत्तराखंड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती जरूरतें हैं और पर्यावरणीय परिस्थितियां भी अनूठी हैं। श्याम मेटैलिक्स के घराने से एसईएल टाइगर रूफिंग रेंज के जरिए हम ऐसे समाधान देना चाहते हैं, जो मजबूती, परफॉर्मेंस और बेहतरीन लुक को सहज रूप से एक साथ जोड़ें। यह लॉन्च सिर्फ अपने कारोबार का विस्तार नहीं है, बल्कि लंबे समय के रिश्ते बनाने और इस क्षेत्र के विकास में भरोसेमंद व उच्च गुणवत्ता वाले रूफिंग समाधान के साथ योगदान देने की दिशा में एक कदम है।”इस कार्यक्रम में एंकर द्वारा पेशेवर तरीके से संचालित एक यादगार संध्या आयोजित की  गई।  इसमें रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां और एक विशेष बैंड द्वारा लाइव म्यूजिक की प्रस्तुति शामिल थी, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस लॉन्च के जरिए कंपनी का लक्ष्य क्षेत्र में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स की पहचान मजबूत करना और प्रिंट, डिजिटल व ग्राउंड एक्टिविटी के जरिए इसकी पहुंच बढ़ाना है। यह पहल प्रोडक्ट की उपलब्धता और बेहतर सर्विस पर जोर देकर डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को और मजबूत बनाने का भी लक्ष्य रखती है। इस विस्तार के साथ श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड देशभर में एसईएल टाइगर की मौजूदगी को और मजबूत कर रही है और खुद को नवाचार, गुणवत्ता और ग्राहक-केंद्रित मूल्यों पर आधारित प्रीमियम रूफिंग सॉल्यूशन देने वाली भरोसेमंद कंपनी के रूप में स्थापित कर रही है।

You Might Also Like

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन

मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, “फायर वॉरियर्स” फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु साइन किया एमओयू

सूबे के मुख्यमंत्री उतरकाशी के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित
  • realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया
  • फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?