By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मंदाकिनी नदी के बाएं तरफ 1.5 किलोमीटर पैदल मार्ग का काम शुरू
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

मंदाकिनी नदी के बाएं तरफ 1.5 किलोमीटर पैदल मार्ग का काम शुरू

Lokesh Badoni
Last updated: September 29, 2024 9:28 pm
Lokesh Badoni Published September 29, 2024
Share
SHARE

सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट एरिया के सामने तैयार हो रहा पैदल बाईपास
डीडीएमए तैयार करेगा एक मीटर चौड़ा पैदल बाईपास मार्ग
 
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के महत्त्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट एरिया के सामने मंदाकिनी नदी के बाएं ओर अस्थाई पैदल बाईपास रास्ता तैयार होगा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाला यह रास्ता डीडीएमए तैयार करेगा। रविवार से इस पर तेजी से काम भी शुरू हो गया है। मार्ग तैयार होने से श्री केदारनाथ धाम यात्रा संचालन में बड़ी राहत मिलेगी।
31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद से सोनप्रयाग से लगभग एक किमी आगे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर 150 मीटर क्षेत्र में मानसून सीजन में पहाड़ी काफी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के चलते यात्रा एवं आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रही। अतिवृष्टि के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मामले पर अपडेट ले रहे हैं एवं गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव को भी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के सतत प्रयासों से रिकॉर्ड समय में सड़क मार्ग से वाहनों एवं यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। युद्धस्तर पर हुए पुनर्स्थापना कार्यों की बदौलत मौसम ठीक होते ही भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। हालांकि वाश आउट एरिया में भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए और यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए विकल्प के तौर पर मंदकिनी नदी की बाएं ओर अस्थाई पैदल बाईपास तैयार किया जा रहा है। एई डीडीएमए राजविंद बघेल ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाला पैदल बाईपास मंदाकिनी नदी के बाएं ओर तैयार होने जा रहा है। नदी पार करने एवं वापस आने के लिए दो अस्थाई पुल भी तैयार होने हैं। करीब 70 मजदूर इसपर कार्य कर रहे हैं जल्दी बाईपास निर्माण पूरा हो जाएगा। मार्ग तैयार होने से पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?