By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड के चंपावत में गहरी खाई में गिरी मैक्स गाड़ी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचम्पावतदुर्घटना

उत्तराखंड के चंपावत में गहरी खाई में गिरी मैक्स गाड़ी

Lokesh Badoni
Last updated: August 27, 2024 7:02 pm
Lokesh Badoni Published August 27, 2024
Share
SHARE

14 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

चंपावत । उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंपावत जनपद में एक मैक्स वाहन बिरगुल रोड पर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का लोहाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग भिंगराड़ा मेला देख कर वापस अपने घर चोड़ाख्याली को जा रहे थे, तभी वाहन दुर्घटना हो गया।

चंपावत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बिरगुल रोड पर एक मैक्स वाहन संख्या (यूके03टीए0043) अनियंत्रित होकर रोड से गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि मैक्स में दो बच्चों समेत 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से 14 घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। भी घायल लोग चंपावत जनपद के ही रहने वाले हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मैक्स वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थी। प्रथम दृष्टया में ओवरलोड हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि घटना बीते सायं की है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ। सोनाली मंडल ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जिनमें से पांच घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका एक्सरे किया जा रहा है। घटना की सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?