By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र-छात्राएं होंगी पुरस्कृत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र-छात्राएं होंगी पुरस्कृत

Lokesh Badoni
Last updated: August 13, 2024 8:02 am
Lokesh Badoni Published August 13, 2024
Share
SHARE

उच्च शिक्षा के अंतर्गत सरकार ने की 64 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित छात्रों को दी बधाई
देहरादून: आर्म्ड फोर्स द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मनित किया जाएगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत सरकार ने 64.50 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर दी है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग के तौर पर 50-50 हजार की पुरस्कार राशि दी जायेगी। आर्म्ड फोर्सेज में चयनित सभी अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बधाई देते हुये उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं आर्म्ड फोर्सेस द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने लिये सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विशेष आर्थिक सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में आर्म्ड फोर्सेस की विभिन्न परीक्षाओं में चयनित प्रदेश के 129 युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये सरकार ने योजना के अंतर्गत 64.50 लाख की पुरस्कार राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। डॉ रावत ने बताया कि आर्म्ड फोर्सेस की विभिन्न परीक्षाओं यथा एनडीए में प्रदेश के 27 युवाओं की चयन हुआ है। इसी प्रकार आईएनए में 14,आईएमए 27, ओटीए 31 तथा आईएएफ में 30 छात्र-छात्राओं का इस वर्ष चयन हुआ है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को योजना के अंतर्गत 50-50 हजार की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सभी तैयारियां पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करने निर्देश दे दिये गए हैं।
विभागीय मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस योजना के चलते प्रदेश के युवाओं में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग तथा आर्म्ड फोर्सेस की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई चेतना व जागरूक आई है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा इन परीक्षाओं में प्रतिभाग किया जा रहा है।

You Might Also Like

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित

MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले
  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?