जनपद उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के राष्ट्रीय पार्क गोविन्द वन्य जीव विहार के सांकरी तालुका मोटर मार्ग के घियागाड में वन विभाग द्वारा निर्मित पुल बहने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई मोटर मार्ग भी अवरूद्ध हो गए हैं।
सांकरी तालुका मोटर मार्ग के घियागाड के पास अस्थाई पुलिया बाढ़ में बहने के कारण तालुका, ढाटमीर, ओसला, पंवाणी, गंगाड़ के ग्रामीण यहां लकड़ी के तख्ते लगाकर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल रावत ने कहा अतिवृष्टि से पुल बह गया है। क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शिघ्र ही वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।