By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सीएम धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर व गंगाजल भेंट करके किया उनका स्वागत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Blogहरिद्वार

सीएम धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर व गंगाजल भेंट करके किया उनका स्वागत

Lokesh Badoni
Last updated: July 30, 2024 1:38 pm
Lokesh Badoni Published July 30, 2024
Share
SHARE
  • पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक हेलीकॉप्टर से की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

हरिद्वार।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के ओम पुल, निकट डामकोठी स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड आए शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट करके उनका स्वागत किया। इसके बाद हर की पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
सीएम धामी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि, हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कांवड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कांवड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कांवड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा में करीब चार करोड़ से अधिक कांवड़िए उत्तराखंड आए थे। भगवान भोलेनाथ की कृपा से पिछले वर्ष की यात्रा सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है, जिसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आस्था एवं विकास के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यों की भी सराहना की।

You Might Also Like

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून ने देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकासखंड डुंडा के सुदूरवर्ती गांव सिंगोट में ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मत्स्य उत्पादन इकाई का स्थलीय किया निरीक्षण। 

विकासखंड नौगांव, के अंतर्गत गढ़ अंबेडकर हल्का वाहन मार्ग को मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य (लंबाई 5.025 किमी, लागत ₹468.59 लाख) के पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों ने लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में पुरोला विधायक दुर्गेश लाल को किया सम्मानित

राज्यमंत्री विरेन्द्र दत्त सेमवाल: पहाड़ों की संजीवनी से राजनीति और उद्योग की बुलंदी तक

उत्तरकाशी के धराली में आपदा पीड़ितों के लिए RSS ने भेजी राहत सामग्री, 80 परिवारों को मिलेगा लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?