पुरोला
हरेला पर्व के अवसर पर संस्था ग्रामीण महिला स्वास्थ्य चेतना एवं स्वरोजगार विकास समिति के नैतृत्व में विकास खण्ड पुरोला के ग्राम पंचायत करडा,मैराणा,रतेडी, छिवाला आदि गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम कर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी ग्रामीणों एवं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ नींबू,आवंला, देवदार,बांज,भीमल, खडीक आदि कई प्रजाति के चारापत्ती व छायादार पौधों का रोपण कर जल,जंगल व जमीन के संरक्षण का संकल्प लिया।
संस्था की मुख्य अनुसंधानकर्ता कुमारी दिव्या ने बदलते हुए मौसम जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई कि अगर इसी तरह से हालात रहे तो आने वाले भविष्य में हम सुरक्षित नहीं हैं। हम आने वाली पीढ़ियों को खतरनाक दौर से गुजरना पड़ेगा। इतना ही नहीं पृथ्वी पर जीव, जन्तु, पेड़, पौधे सब नष्ट हो जाएंगे। समय रहते हम सबको सपथ लेनी होगी कि हम सब पेड़, पौधे लगाएंगे।और वनों को आग से बचाएंगे।। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अंकित रावत, संस्था सचिव कृष्णा विजलवाण , अंजली, गीता, सरिता,शुशीला देवी, मीना, सीता देवी, अनील,पी के गरवान आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।