By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद की अभिनव पहल  चमोली मंगलम कार्यक्रम में सौ से अधिक गांवों और 108 देवालयों के कर रहे हैं दर्शन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोलीफीचर्डसामाजिक

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद की अभिनव पहल  चमोली मंगलम कार्यक्रम में सौ से अधिक गांवों और 108 देवालयों के कर रहे हैं दर्शन

Lokesh Badoni
Last updated: June 27, 2024 3:40 pm
Lokesh Badoni Published June 27, 2024
Share
SHARE

चमोली

डॉ बृजेश सती/ धार्मिक मामलों के जानकार

ढाई हजार साल पहले आदि गुरु शंकराचार्य ने वैदिक सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए देश भर में भ्रमण किया। उनकी द्विग विजय यात्रा के दौरा न देश के कुछ हिस्से बौद्धों के प्रभाव में थे और उनका विस्तार हो रहा था।

सनातन वैदिक धर्म के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने चार दिशाओं में चार मठों की स्थापना की । इन पीठों के कुशल प्रबंधन और संचालन के लिए अपने योग्य शिष्यों को आचार्य नियुक्त किया। तब से लेकर यह आचार्य परंपरा चारों मठों में निरंतर चलती आ रही है । हालांकि ज्योतिर्मठ इसका अपवाद है । जहां कुछ समय के लिए पीठ आचार्य विहीन रही। आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठों में उत्तर में ज्योतिर्मठ, पूर्व में गोवर्धन, पश्चिम में शारदा और दक्षिण में श्रृङ्गेरी मठ।

भगवतपाद आदि गुरु शंकराचार्य ने सैकड़ो वर्ष पूर्व जिस परंपरा की शुरुआत की , उत्तराम्नाय ज्योतिर्मठ के आचार्य उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। वो उत्तराखण्ड राज्य के सीमा से सटे गांवों के ग्रामीणों से चमोली मंगलम कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान 21 दिनों में चमोली जिले के 108 सिद्ध पीठों और मंदिरों के दर्शन करेंगे। सीमांत जनपद के जोशीमठ, दशोली, नंद प्रयाग , थराली और कर्णप्रयाग विकास खंड के सौ से अधिक गांवों में भ्रमण करेंगे।

ज्योतिष पीठ के ढाई सौ वर्षो के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पीठ के आचार्य द्वारा इस तरह से गांव गांव और नगर नगर प्रवास कर सीमांत इलाकों में रह रही जनता से संवाद किया जा रहा है।

ढाई हजार वर्ष पहले आदि गुरु शंकराचार्य ने भी देश के अलग-अलग कोनों में जाकर वैदिक सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए इसी तरह की पहल की थी। उस दौर में देश के कुछ हिस्सों में बौद्ध धर्म काफी प्रभावी था। खासकर भारत तिब्बत से जुड़ी हुई सीमा के आसपास के इलाकों में सक्रियता ज्यादा थी। बदरीनाथ मंदिर का पुनरुद्धार भी उसी समय हुआ था। तात्कालीन समय में आदि गुरु शंकराचार्य ने वैदिक सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए दिग्विजय यात्रा की थी।

अब उन्हीं की परंपरा के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से अभिनव पहल की गई है। उत्तराखंड राज्य के सीमांत और विकास की दृष्टि से पिछड़े जनपद चमोली में चमोली मंगलम नाम से यात्रा की जा रही है।इस यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बताते हैं कि जनपद चमोली उत्तराखंड राज्य का सीमांत जनपद है। इसी जनपद में ज्योतिर्मठ भी स्थित है। वो बताते हैं कि यहां की सीमाएं तिब्बत की सीमा से जुड़ी हुई हैं ।

शंकराचार्य बताते हैं कि चमोली मंगलम यात्रा की शुरुआत देश की सीमा से लगी दो घाटियों माणा और नीति के सीमांत गांवो में से की गई।

21 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के बारे में कहते हैं कि इस दौरान दर्जनों गांव के लोगों से मिलकर उनसे संवाद करेंगे और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ ही शंकराचार्य परंपरा से भी लोगों को अवगत कराएंगे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा इस हिमालयी क्षेत्र के महत्व को २५०० वर्ष पूर्व ही अद्वैत वेदान्त के प्रवर्तक, सनातन धर्मोद्धारक और सनातन मत के संस्थापक ने समझ लिया था । आदि शंकराचार्य का हिमालयी क्षेत्र के नव जागरण में अविस्मरणीय योगदान है।सदियों पूर्व आदि गुरु शंकराचार्य ने जिस परंपरा की शुरुआत की, उस परंपरागत को बदलते सामाजिक परिवेश के बीच उनकी परंपरा के वाहक आगे बढ़ा रहे हैं। निश्चित तौर पर विकास की दृष्टि से पिछडे जनपद में उनकी मंगल यात्रा विकास में मददगार होगी । यात्रा की खास बात यह कि दूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों को शंकराचार्य परम्परा से रूबरू होने का अवसर भी मिल रहा है।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?