भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री पूरणभक्त नौटियाल ने कहा उद्यान सचल केन्द्र खोलने के सम्बन्ध में कृषिमंत्री माननीय गणेश जोशी को ज्ञापन दिया था । माननीय मंत्री जी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी निर्देशित किया गया था। परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
किसान नेता ने कहा यदि एक सप्ताह के अन्दर उद्यान सचल केन्द्र नहीं खोला गया तो किसानों का जल्दी ही प्रतिनिधिमंडल कृषिमंत्री से मिलेंगे।
वहीं युवानेता रोहित नोटियाल ने कहा प्रस्तावित सचल केन्द्र गुन्दियांट गांव की दूरी सड़क द्वारा पुरोला उद्यान केन्द्र से 12 किलोमीटर है और प्रस्तावित सचल दल केन्द्र गुन्दियांट गांव के अन्तर्गत न्याय पंचायत गुन्दियांट गांव व आच्छादित राजस्व ग्रामों की संख्या 21 है। गुन्दियाट गांव रामा सिंराई का केन्द्रबिंदु व लाल धान के लिए जो प्रसीद्ध है। युवा नेता ने कहा कई बार मुख्य उद्यान अधिकारी उतरकाशी को जन-प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्ताव दिया है परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।