By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत रात्रि यात्रा बस हुई दुर्घटनाग्रस्त गई। इस तीन महिला यात्रियों की मृत्यू और 26 लोग हुए घायल ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडदुर्घटनाफीचर्ड

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत रात्रि यात्रा बस हुई दुर्घटनाग्रस्त गई। इस तीन महिला यात्रियों की मृत्यू और 26 लोग हुए घायल ।

Lokesh Badoni
Last updated: June 12, 2024 8:56 am
Lokesh Badoni Published June 12, 2024
Share
SHARE

🛑 (Bus Accident Update)
उत्तरकाशी, 12 जून 2024 (सू.वि.)

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस गत रात्रि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसमें में तीन महिला यात्रियों की मृत्यू हुई है और 26 लोग घायल हुए हैं


। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों सहित 05 अन्य घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भेजा गया है। जबकि सामान्य रूप से घायल 9 यात्री अभी जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह ने जिला अस्पताल में घायल यात्रियों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाने के साथ ही हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के अनेक वरिष्ट अधिकारी देर रात तक जिला अस्पताल में मौजूद रहे और घायलों के उपचार व गंभीर घायलों के एम्स में शिफ्टिंग की कार्रवाई की निगरानी करते रहे।
गत रात्रि लगभग 9.00 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस संख्या-यूके06-पीए1218 गंगोत्री धाम से वापस उत्तरकाशी की तरफ आते वक्त गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 15-20 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों के साथ ही गंगनानी, भटवाड़ी, मनेरी व हर्षिल से मेडीकल टीमों एवं एंबुलेंस को मौके लिए रवाना किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग, आपदा प्रबन्धन क्यूआरटी, अग्निशमन दस्ता, होमगार्ड तथा पी.आर.डी. और बीआरओ की टीम ने मौके पर पहॅॅुंचकर स्थानीय लोगो के सहयोग से रेस्क्यू कार्य संपादित कर घायलों को निकाला।
जिलाधिकारी डॉं. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आपदा नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान का निर्देशन व निगरानी की गई। जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीएस रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, एआरटीओ जितेन्द्र कुमार आदि अन्य अधिकारियों ने इस रेस्क्यू अभियान का का समन्वय किया।
जबकि पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार तिवारी, पर्यटन अधिकारी केके जोशी, खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित मंमगाई सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान का संचालन करवाया।
दुर्घटनाग्रस्त बस में चालक व परिचालक सहित कुल 29 यात्री (12 महिला, 15 पुरुष एवं 02 बालिका) सवार थे। दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू किए गए घायलों को प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के पश्चात जिला चिकित्सालम उत्तरकाशी में लाया गया। जहां पर सामान्य रूप से घायल 9 यात्रियों का अभी भी उपचार चल रहा है और उनकी स्थित खतरे से बाहर बताई गई है जबकि कुल 17 यात्रियों को जिनमें से 12 गम्भीर घायल एवं 05 सामान्य घायल बताए गए हैं, को रात्रि में ही एम्स ऋषिकेश शिफ्ट कर दिया गया है।

घायल जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है :-

1. संजय रस्तोगी पुत्र महेश चन्द रस्तोगी, उम्र 57 वर्ष, निवासी- बरेली।
2. संध्या रस्तोगी पत्नी संजय रस्तोग, उम्र 44 वर्ष, निवासी बरेली।
3. महेशचन्द्र पुत्र श्री हरीदत्त, उम्र 65 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
4. लीलाधर पाण्डे उम्र 56 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
5. ऊषा जोशी पत्नी नवीन जोशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
6. दीपा पत्नी हरीश, उम्र 55 वर्ष, निवासी रूदपुर।
7. महेन्द्र सिंह पुत्र भवानसिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी-हल्द्वानी।
8. रेखा रस्तोगी पत्नी विनोद रस्तोगी, उम्र 50 वर्ष, निवासी- बरेली।
9. विनोद रस्तोगी पुत्र अनुमान प्रसाद रस्तोगी उम्र 55 वर्ष, निवासी बरेली।
10. भूपेन्द्र सिंह रावत पुत्र ध्यान सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
11. पदमा भाकुनी पत्नी कैलाश भाकुनी, उम्र 70 वर्ष, निवासी- रुद्रपुर।
12. गीता तिवारी पत्नी रमेशचन्द्र, उम्र 53 वर्ष निवासी हल्द्ववानी।
13. रमेशचन्द्र तिवारी पुत्र श्री नामालूम, उम्र 62 वर्ष, निवासी-हल्द्ववानी।
14. पूर्णचन्द कैडा पुत्र श्री नामालूम, उम्र 65 वर्ष, निवासी-रूद्रपुर।
15. विजय कुमार पुत्र वीरसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी- बुलंद शहर, उत्तरप्रदेश। (चालक)
16. अनुज पुत्र श्री मंग्याराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी- मेरठ (परिचालक)
17. नवीन पुत्र रामदत्त जोशी, उम्र 54 वर्ष. निवासी बरेली।

सामान्य घायल जो जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं :-

1. प्रज्ञा रावत पुत्री भूपेन्द्र रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
2. कल्पना रावत पत्नी भूपेन्द्र रावत, उम्र 42 वर्ष, निवासी रूद्रपुर
3. अंकिता बिष्ट पुत्री स्व. राजेन्द्र सिंह, उम्र 14 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
4. लता बिष्ट पत्नी राजेन्द्र सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
5. ध्यान सिंह पुत्र हरक सिंह उम्र 69 वर्ष, निवासी-रूद्रपुर
6. खष्टी कैड़ा पत्नी गोविन्दसिंह कैडा, उम्र 65 वर्ष, निवासी- हल्द्ववानी।
7. गोर मिस्त्री पुत्र लक्ष्मीकान्त, उम्र 60 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
8. बसन्ती देवी उम्र 74 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
9. मोहनचन्द पाण्डे पुत्र हरीदत्त पाण्डे, उम्र 52 वर्ष, निवासी लालकुआ।

मृतक यात्री :-

1. दीपा वर्सलिया पत्नी महेश वर्सलिया उम्र 55 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
2. नीमा कैडा पत्नी पूरण सिंह कैड़ा उम्र 57 वर्ष निवासी रूद्रपुर उधमसिंह नगर।
3. मीना रैक्वाल पत्नी महेन्द्र सिंह रैक्वाल निवासी हल्द्वानी

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?