रूद्रप्रयाग जिले में अत्यधिक आंधी तेज हवाओं से मुशलाधार बारिश हुई है।जवाड़ी चौकी से करीब 100 मीटर पहले हाईवे रूद्रप्रयाग की तरह तेज आंधी से एक पेड़ सड़क पर एक्टिवा सवार के ऊपर गिर गया,जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति गिरीश भट्ट उम्र 42 निवासी कंडारा को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया है।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आंधी तूफान अत्यधिक बारिश में पत्थर भी सड़क पर आने से एक्टिवा चपेट में आ गई। जिसका नम्बर यूके 13 9486 में सवार व्यक्ति चपेट में आ गया।