By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी। यात्रा रूट पर तैनात किए गए अधिकारियों को अपने सेक्टर में ही बने रहकर यात्रा को सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडफीचर्डसामाजिक

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी। यात्रा रूट पर तैनात किए गए अधिकारियों को अपने सेक्टर में ही बने रहकर यात्रा को सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी

Lokesh Badoni
Last updated: May 15, 2024 10:33 am
Lokesh Badoni Published May 15, 2024
Share
SHARE

 

उत्तरकाशी, 14 मई 2024 (सू.वि.)

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। यमुनोत्री धाम में आज रिकॉर्ड संख्या में 15630 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ जबकि गंगोत्री धाम में 11734 श्रद्धालु पहॅुचे। यात्रा मार्गों पर आज आवागमन सुचारू और सुव्यवस्थित रहा तथा गंगोत्री क्षेत्र में रोके गए सभी वाहनों की वापसी का क्रम जारी है। गंगोत्री से वाहनों की वापसी के साथ ही आज निचले इलाकों में रोके गए वाहनों को भी धामों के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रा रूट पर तैनात किए गए अधिकारियों को अपने सेक्टर में ही बने रहकर यात्रा को सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हमेशा मोबाईल फोन खुले रख यात्रियों की सहायता की प्रत्येक कॉल पर तत्परता से कार्रवाई करने की हिदायत देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर यात्रियों से अधिक कीमत वसूलने के मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाय। प्रशासन के द्वारा रोके गए जरूरतमंद यात्रियों के लिए रामलीला मैदान उत्तरकाशी एवं पालीगाड में भंडारे की व्यवस्था भी शुरू की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मुख्य विकास अधिकारी जय किशन तथ अन्य अधिकारियों के साथ यात्रा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर तीर्थयात्रियों की टेलीफोन कॉल एवं उनके निस्तारण के ब्यौरे की समीक्षा करने के साथ ही सीसीटीवी फीड के जरिए गंगोत्री व यमुनोत्री धाम तथा यात्रा मार्गों व पड़ावों की स्थिति की निगरानी कर वाहनों के आवागमन एवं यात्रियों की सहायता को लेकर यात्रा मार्गों पर तैनात अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गंगोत्री मार्ग के सभी होल्ड एरिया व वाहनों के के दबाव से प्रभावित क्षेत्रों तक यात्रियों के लिए भोजन व पानी की आपूर्ति की व्यवस्था का भी अनुश्रवण किया। उन्होंने कहा कि रोके गए यात्रियों को पानी व भोजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। इस काम में जुटाए गए विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों व ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला कार्यकर्ताओं को यात्रियों की सहायता के लिए निरंतर तत्पर रहकर काम करने की अपेक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जाम लगने की स्थिति में अगर किसी स्थान पर चार पहिया वाहन के जरिए पानी व भोजन की आपूर्ति करने में कठिनाई हो तो इस काम में दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जाये। जरूरत पड़ने पर घोड़े-खच्चरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे क्षेत्रों में प्रशासन के द्वारा मेडीकल टीमों की तैनाती भी की गई है।
जिलाधिकारी ने बीआरओ तथा राजमार्ग डिवीजन सहित पुलिस व परिवहन विभाग को सड़क पर खराब होने वाले वाहनों को तत्काल हटाने के लिए क्रेन व टोईंग मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देने के साथ ही धामों एवं प्रमुख पड़ावों में खाद्यान्न, कुकिंग गैस, डीजल-पेट्रोल आदि ईंधन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक रखे जाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित व व्यवस्थित यात्रा के लिए गंगोत्री रूट पर भी गेट सिस्टम लागू किया गया है, जिससे यात्रा करने में कुछ समय लग रहा है। यात्रियों की बड़ी तादात को देखते हुए वाहनों की आवाजाही को विनियमित कर जाम की समस्या से निपटने के लिए सभी पक्षों में हित में यह व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से इस व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि वाहनों का दबाव कम होते ही यातायात की समस्या नहीं रहेगी। जिलाधिकारी ने यात्रियों की भीड़ एवं वाहनों के दबाव का गलत फायदा उठाने वाले तत्वों को आगाह किया है कि यात्रियों से दुर्व्यवहार या अधिक कीमत वसूलने तथा भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यात्रा रूट पर तैनात सभी अधिकारियों व संबंधित विभागों से वस्तुओं व सेवाओं की कीमतों पर निरंतर नजर रख कार्रवाई करने को कहा है।
आज सायं 7.00 बजे तक गंगोत्री धाम में 990 वाहनों के जरिए 11734 यात्री पहॅुचे तथा यमुनोत्री में 1262 वाहनों के माध्यम से 15630 यात्रियों का आगमन हुआ। गंगोत्री धाम में देर सायं तक यात्रियों के आवागमन एवं स्नान-पूजन का सिलसिला जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वाहनों के दबाव को देखते हुए गंगोत्री रूट पर गंगोत्री में 1000, नगुण में 50, धरासू में 25, गंगनानी में 200, सोनगाड में 300, लंका में 50 एवं हर्षिल में 150 के करीब वाहनों को रोके रखते हुए नियंत्रित रूप से अगले गंतव्य हेतु रवाना करवाया गया। इसी प्रकार यमुनोत्री मार्ग पर डामटा में 100, खरादी में 125, पालीगाड में 400, खरसाली व जानकीचट्टी में 300 और दोबाटा में 100 तथा शिवगुफा ब्रह्मखाल में 250 के करीब वाहनों को रोक कर नियंत्रित रूप से अगले गंतव्य हेतु रवाना करवाया गया।

 

गेट सिस्टम के चलते यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सुव्यवस्थित व सुचारू रही है और गंगोत्री मार्ग पर रूक-रूक कर आवाजाही होती रही और देर सायं तक समूचे गंगोत्री मार्ग पर यातायात को सुचारू कर लिए जाने की सूचना है।
इस बीच यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात टिहरी जिले के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने भी आज यहां पहॅूंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

 

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?