अक्षय तृतीया के अवसर पर चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है शुक्रवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तों के दर्शनार्थ के कपाट खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर से गंगोत्री धाम में पुष्पवर्षा भी करवा दी। मुख्यमंत्री लगातार चारधाम यात्रा को लेकर सड़क स्वास्थ्य यात्रा से सम्बन्धित विभागों की मॉनिटरिंग समिक्षा आदि भी कर रहे हैं। अगर हम यमुनोत्री धाम यात्रा की बात करें तो कपाट उद्घाटन के दिन ही स्थिति नियंत्रण से बाहर देखने को मिली है। खरसाली में हेलीपैड पार्किंग में फैली अव्यवस्थाओं से यात्री घंटों तक परेशान दिखे। जहां एक और देश के लाखों श्रद्धालुओं द्वारा चार धाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह उम्मीद है।
Leave a comment


