देहरादून रायपुर क्षेत्र के ओखला गांव के जंगल में एक युवक का सव पेड़ से लटका मिला। घटना के सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। शुक्रवार की घटना बताई जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय डोभाल ने शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी है। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको नीचे उतर कर मृतक की शिनाख्त शुरू की है। मृतक की पहचान गौरव डोभाल 28 वर्ष पुत्र भरोसे लाल निवासी सरकारी जंगलात कॉलोनी किद्दूवाला के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गौरव पिछले एक महीने से गुमशुदा चल रहा था गौरव के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।पुलिस ने मृतक के सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है । फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।