उत्तरकाशी ।। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष एवं निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पंवार बुधवार को शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव में गंगा जी का आशीर्वाद लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से आगामी 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की है। दोपहर उतरकाशी पहुंच कर जहां युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।बाद में मुख्यालय में ।। रोड़ शो।। कर पुरे शहर में व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों से बोट मांगें ।बाद में श्री देव सुमन चौक पर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा जब तक प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हुआ है। तब तक युवाओं के भविष्य को यूं ही बेचा जाएगा। उन्होंने कहा है कि हमारी लड़ाई उत्तराखंड में जल जंगल जमीन मूल निवास और भू – कानून तथा यहां की बुनियादी सुविधाएं सड़क स्वास्थ्य शिक्षा से है ।जिसके यहां बुरे हाल हैं ,और यहां के नेता सिर्फ पार्टी की गुलामी करती हुई आ रही है । और जनता पूरी तरह से त्रस्त है । उन्होंने कहा देश और देश की संस्थाएं खतरे में है देश का लोकतंत्र संविधान के कल्याणकारी स्वरूप पर चोट पहुंचाई जा रही है।सरकार पूरी तरह से पूंजी पतियों के हाथ में खेल रही है अपनी जिम्मेदारियां से भाग रही है और सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है । उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी सिर्फ एक लड़की नहीं है बल्कि हमारे पहाड़ और समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली युवा बेटी थी।
अभी ठीक से पंख भी नहीं फैलाए थे । कि दुष्कर्मियों ने उसकी हत्या कर दी हम सब जानते हैं कि हथियारों की धार कहीं ना कहीं सत्ताधारी से जुड़े हुए हैं , यही कारण है कि आज तक यथाकथित वी.आई. पी.को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है ,जबकि अंकिता भंडारी की मां ने उसका नाम भी सार्वजनिक कर दिया है जैसे कि आप जानते हैं कि मैं इन्हीं खेती खलियानों डाडो घाटियों खेत खलिहानों में पला बड़ा हूं, इसलिए यहां का हर समस्या को जानता हूं
।।मैं पहाड़ों का रेवासी हूं ।। जिसने पहाड़ मैं रहते हुए पहाड़ और पहाड़ियों के संकट को न सिर्फ जाना या पहचान है बल्कि खुद भोग भी रहा हूं। टिहरी क्रांतिकारियों की भूमि है हम श्रीदेव सुमन , नागेंद्र सकलानी ,गोलू भारधारी के वंशज है,जिन्होंने राजवंश के अन्याय और अत्याचारों से हमें बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, इस दौरान यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी उतरकाशी में आकर पार्टी का पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहां है यदि उत्तराखंड को बचाना है तो बाबी पंवार को लाना है । इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता राकेश सेमवाल ,पंकज व्यास ,धर्म सिंह ,जीत सिंह रावत, अमेरिकन पूरी ,देवराज सिंह बिष्ट, घनश्याम नौटियाल ,मनीष ,विनीत राणा, आकाश भट्ट ,विवेक राणा,दबी गोसाई , देवराज ,रोहित सहित आर्यन छात्र संगठन एवं ओम छात्र संगठन आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे हैं
