देहरादून। तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं भव्य राजकीय मेले की शानदार शुरुआत आज से हो चुकी है, जिसका उद्घाटन प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया I गढ़ी कैंट स्थित विशाल महिंद्रा ग्राउंड में प्रारंभ हुए इस भव्यतम राजकीय मेला-महोत्सव का शुभारंभ भक्ति वंदना के साथ तथा लोकप्रिय पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा की उपस्थिति में हुआ I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उसके आयोजकों की सराहना की I कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि विधायक सविता कपूर ने भी पहुंचकर जहां शोभा बढ़ाई, वहीं उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी बख़ूबी सराहा I
वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किए जा रहे मेला-महोत्सव में बेहतरीन नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा आकर्षक भिन्न-भिन्न सामानों की खरीदारी वाले कई स्टॉल खरीदारों के लिए सुसज्जित हो चुके हैं I मुख्य बात यह है कि मेला महोत्सव में गोरखाली एवं नेपाली संस्कृति की भिन्न-भिन्न प्रकार की झलक मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही I तीन दिवसीय इस आकर्षक मेले में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा व अन्य गोरखाली हस्तियां भी मुख्य रुप से पहुंचेंगी I खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में जहां आज पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम रही, वहीं कार्यक्रम में मयूर नृत्य भी रहेगा I इसी के साथ-साथ प्रसिद्ध गायक आकाश थापा की भी प्रस्तुति मनमोहक आकर्षण का केंद्र रहेगी।
मेला-महोत्सव में आज स्वादिष्ट नेपाली सेल रोटी, गोरखाली चटनी, फिनी,चुकानी, गुंडरूक के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन का लुफ़्त लिया गया। वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि समिति निरन्तर दसवीं बार गोरखा दशैं दिवाली मेले का आयोजन कर रही है I उन्होंने यह भी कहा कि वीर गोरखा कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य जहां आपसी सद्भाव पैदा करना है, वहीं गोरखा समुदाय की पारंपरिक संस्कृति को बेहतर बनाना एवं बरकरार रखना है I उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ नेपाल के प्रसिद्ध लोकनृत्य, संगीत की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कलाकारों की प्रस्तुति इस भव्य कार्यक्रम में धूम मचाएगी I मेले में पदमश्री सम्मान से अलंकृत अनेक अतिथियों को भी आमंत्रण दिया गया हैं, जिनको समिति द्वारा अपने विशेष सम्मान से नवाज़ा जायेगा। सांस्कृतिक एवं भव्य इस कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से देवेंद्र शाही, संकल्प पंत तथा श्याम राणा मगर ने संयुक्त रूप से किया I
मेला-महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक ई० मेग बहादुर थापा, संरक्षक सारिका प्रधान, मेजर बीपी थापा, मेजर अमर राई, अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग ,उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान, सह-सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूंग, सदस्यों में पूरन बहादुर थापा, यामु राना, शाहिल राणा, सोना शाही,ज्योति राना , बबिता गुरुंग,एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग मौजूद रहे। गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव-2026 के पहले दिन हुए में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकारों और समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नेपाली, कुमाऊँनी और हिंदी संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, समूह नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत आरुषि जोशी, प्रत्युषा और शरणशी गर्ग की दुर्गा स्तुति से भव्य रूप में हुई। तत्पश्चात अनीमेश, वैभव और कार्तिक ने लाइव बैंड की बहुत ही शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि तानिष्का छेत्री, जाह्नवी थापा, कार्तिक थापा और नंदिनी शर्मा ने कौड़ा नृत्य प्रस्तुत करते हुए सभी का मन मोह लिया I इसी क्रम में समृद्धि सयाला, आराध्या रावत, शुभांगिनी बहुगुणा और शनाया शर्मा ने भी हिंदी समूह नृत्य से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस भव्य अवसर पर हरीश मेहरा ने कुमाऊँनी एकल गीत, वहीं अनयता, प्राची, चिन्मय, वैष्णवी, प्रगति, विशाल, वैभवी और वेद ने नेपाली समूह नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का हृदय प्रफुल्लित कर दिया। इसके अतिरिक्त शीला थापा और जेबी राय ने नेपाली युगल गीत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ओलिवा गुरूंग और आयांशा थापा ने भी नेपाली समूह नृत्य प्रस्तुत किया तथा दीप्ति राणा ने एकल गीत,नंदिनी, शगुन, दीनांशु, मानसवी, आयांश, नमन और हर्ष ने नेपाली समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी I अलका रावत, समृद्धि रावत और प्रज्ञा रावत ने कुमाऊँनी नृत्य से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को दर्शाया। टिकू, योशिता, अंचिका और ऐशा ने झामरे नृत्य प्रस्तुत कर नेपाली परंपरा की सुंदर झलक पेश की। किरण थापा, विकास छेत्री, आशि, दविल वीके, स्वय कोटला, दिक्षांत चौहान, टोनी, शक्ति सोहन, रिधिमा कपूर, इशानी, वेदांशी मेहर, कस्तूरी, आराध्या, यति और विल्सन लाकरा ने हिंदी समूह नृत्य जबकि राकेश थापा ने एकल गीत से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके साथ ही कमलजीत शास…, कंसाई मगर, श्याम राणा, शिवखेली और सिंधुली के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। पहले दिन की खूबसूरत सांस्कृतिक संध्या में कंसाई मगर ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से देवेंद्र शाही, संकल्प पंत तथा श्याम राणा मगर ने किया I
Leave a comment
