By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: दिल्ली में 13–20 सितंबर तक 30वां विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन : संत राजिन्दर सिंह महाराज का 80वां जन्मदिन मनाया जाएगा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

दिल्ली में 13–20 सितंबर तक 30वां विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन : संत राजिन्दर सिंह महाराज का 80वां जन्मदिन मनाया जाएगा

Lokesh Badoni
Last updated: September 8, 2026 11:43 am
Lokesh Badoni Published September 8, 2026
Share
SHARE
  • कृपाल बाग और संत दर्शन सिंह जी धाम में आठ दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में अमेरिका, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, कनाडा और कई अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • सम्मेलन के दौरान कई प्रकार के समाज–कल्याण के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे, जैसे कि 68वां रक्तदान शिविर, 43वां मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिन्द सर्जरी शिविर और 23वां वस्त्र वितरण शिविर आदि।

नई दिल्ली: सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के मार्गदर्शन और उनकी दिव्य उपस्थिति में दिल्ली में 13 से 20 सितंबर, 2026 तक 30वां विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस साल यह सम्मेलन खास महत्व रखता है क्योंकि इस अवसर पर संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का 80वां जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा, जो उनके दिव्य–प्रेम, करुणा, आध्यात्मिकता और मानव एकता के संदेश के आठ दशकों का प्रतीक है। यह वार्षिक सम्मेलन दुनिया भर के आध्यात्मिक नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों को एक साथ बैठने का मौका देता है – जिनमें अमेरिका, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, कनाडा और पूरे भारत के लोग शामिल हैं – ताकि वे इस बात पर आपस में अपने विचार साझा कर सकें कि आध्यात्मिकता और ध्यान–अभ्यास समाज में आंतरिक शांति, करुणा और सद्‌भाव की भावना जगाने में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह सम्मेलन विभिन्नआध्यात्मिक नेताओं को मानव एकता पर विचार करने और प्रेम और करुणा का संदेश साझा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करती है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगी। आठ दिनों के इस कार्यक्रम में कृपाल बाग (13–18 सितंबर) और दिल्ली के बुराड़ी में स्थित संत दर्शन सिंह जी धाम (19–20 सितंबर) में आध्यात्मिक प्रवचन, ध्यान–अभ्यास की कार्यशालाएं और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
30वें विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन की शुरुआत संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग प्रवचन से होगी, जिसके बाद एक आध्यात्मिक मुशायरा आयोजित किया जाएगा। 14 सितंबर को, संत दर्शन सिंह जी महाराज के 105वें जन्मोत्सव के अवसर पर, महान सूफी–संत शायर के सम्मान में ‘दर्शन–अनंत प्रेम और करुणा के सागर’ विषय पर एक सेमिनार आयोजित की जाएगी।
सम्मेलन में कई समाज–कल्याण के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। स्वास्थ्य की देखभाल और निष्काम सेवा कार्यों के जरिए समाज की सेवा करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, 12 सितंबर को 68वां रक्तदान शिविर और उसके बाद 13 सितंबर को 43वां मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिंद सर्जरी शिविर आयोजित किया जाएगा।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के 80वें जन्मदिन के खास समारोह के अवसर पर, 19 सितंबर को एक रूहानी कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 20 सितंबर को सम्मेलन के समापन सत्र वाले दिन 23वां वस्त्र वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद 30वें विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन का समापन सत्र होगा, जिसमें इस खास मौके पर आध्यात्मिक और मानव–कल्याण के कार्यक्रमों को एक साथ अमल में लाया जाएगा।
इस सम्मेलन ने पिछले कुछ सालों में भारत और दुनिया भर के लोगों को एक साथ आने और आध्यात्मिकता, ध्यान–अभ्यास और आंतरिक शांति की खोज पर विचार करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। 30वां विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के 80वें जन्मदिवस के साथ, आध्यात्मिक जागृति, सेवा, करुणा और मानव एकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस परंपरा को जारी रखेगा।
सम्मेलन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया +91-7065117100 पर संपर्क करें या www.sos.org पर जाएं।

You Might Also Like

नेक्सएज कैपिटल ने भुवनेश्वर कार्यालय के साथ ओडिशा में किया विस्तार, पूर्वी भारत में मौजूदगी की मजबूत

realme और Warner Bros. Discovery Global Consumer Products ने नया Harry Potter Customized Smartphone पेश किया

जन्माष्टमी स्पेशल: कलर्स के सितारों ने भगवान कृष्ण में अपनी आस्था के बारे में खुलकर बात की

दुबई चैंबर्स ने एजेंटीक एआई सहयोग को बढ़ावा देने और भारत के साथ व्यापार तथा निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु में दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने बाजार चक्रों के अवसरों का लाभ उठाने के लिए लॉन्च किया मल्टी कैप फंड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली में 13–20 सितंबर तक 30वां विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन : संत राजिन्दर सिंह महाराज का 80वां जन्मदिन मनाया जाएगा
  • नेक्सएज कैपिटल ने भुवनेश्वर कार्यालय के साथ ओडिशा में किया विस्तार, पूर्वी भारत में मौजूदगी की मजबूत
  • realme और Warner Bros. Discovery Global Consumer Products ने नया Harry Potter Customized Smartphone पेश किया
  • जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सारदा राणा बने निर्विरोध, समर्थकों में खुशी की लहर
  • आर्यम गुरुदेव के सानिध्य में भव्य काली पूजा संपन्न!

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?