पुरोला उतरकाशी।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर श्रीमति शारदा राणा का निर्विरोध निर्वाचन हुए। अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए उतरकाशी को जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही समर्थकों, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सारदा राणा ने सभी प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली यह जिम्मेदारी विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सहकारिता को मजबूत करना, किसानों एवं आमजन के हितों को प्राथमिकता देना तथा बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।
उन्होंने कहा कि “यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। सभी को साथ लेकर पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी।