By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने बाजार चक्रों के अवसरों का लाभ उठाने के लिए लॉन्च किया मल्टी कैप फंड
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने बाजार चक्रों के अवसरों का लाभ उठाने के लिए लॉन्च किया मल्टी कैप फंड

Lokesh Badoni
Last updated: September 2, 2026 7:47 am
Lokesh Badoni Published September 2, 2026
Share
SHARE

एनएफओ 27 अगस्त 2026 को खुलेगा और 10 सितंबर 2026 को बंद होगा
नई दिल्ली। पैंटोमैथ ग्रुप की कंपनी द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने आज द वेल्थ कंपनी मल्टी कैप फंड लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों तरह के शेयरों में निवेश करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना है। न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 27 अगस्त, 2026 को खुलेगा और 10 सितंबर, 2026 को बंद होगा। इसके बाद यह स्कीम 21 सितंबर, 2026 से निरंतर लेनदेन के लिए फिर से खुल जाएगी।
यह फंड एक सरल विचार पर आधारित है: हर मार्केट-कैप सेगमेंट का पोर्टफोलियो में अपना एक स्थान होता है, क्योंकि जैसे-जैसे आर्थिक और बाजार चक्र बदलते हैं, हर सेगमेंट अलग-अलग तरह से उसमें हिस्सा लेता है। नियम के अनुसार, एक मल्टी कैप फंड को लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों में कम से कम 25%-25% निवेश बनाए रखना अनिवार्य होता है। द वेल्थ कंपनी मल्टी कैप फंड तीनों सेगमेंट में 25% से 50% का सांकेतिक आवंटन दायरा रखेगा, जिससे निवेश टीम को नियामकीय ढांचे के भीतर रहते हुए बाजार भर के अवसर पहचानने की लचक मिलेगी।
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ सुश्री मधु लूणावत ने कहा, “मार्केट कैपिटलाइजेशन सिर्फ एक संख्या है, यह निवेश का आधार नहीं। संभव है कि आज कोई कंपनी बहुत बड़ी हो, लेकिन उसके आगे बढ़ने की गुंजाइश सीमित हो। वहीं, एक छोटी कंपनी के पास कल का लीडर बनने का मौका हो सकता है। असली काम यह पहचानना है कि किन कारोबारों में बेहतर प्रबंधन, प्रतिस्पर्धा में टिकने की मजबूती और समय के साथ वैल्यू बनाने की क्षमता है। हम मल्टी कैप को सिर्फ तीन अलग-अलग वर्गों में विभाजित करने के रूप में नहीं देखते, बल्कि इसे एक बड़े अवसर के रूप में देखते हैं जहाँ गहन शोध, धारणाओं के परीक्षण और दृढ़ विश्वास के आधार पर सही कंपनियों का चयन किया जा सके।
यह स्कीम फंडामेंटल रिसर्च और व्यापक दृष्टिकोण पर आधारित एक सक्रिय निवेश रणनीति का पालन करेगी। इसमें बॉटम-अप शेयर चुनने के साथ-साथ टॉप-डाउन के ढांचागत रुझानों का आकलन शामिल होगा। निवेश योग्य कंपनियों का दायरा तय करने के लिए वैज्ञानिक और विश्लेषणात्मक मापदंडों पर आधारित इन-हाउस स्क्रीनिंग फ्रेमवर्क का उपयोग किया जाएगा, और पोर्टफोलियो बनाने के लिए प्राइवेट-इक्विटी की तर्ज पर गहन जांच-पड़ताल की जाएगी।
यह फंड लंबी अवधि के विकास के नजरिए से विभिन्न कंपनियों और क्षेत्रों में एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाने की कोशिश करेगा। इसका उद्देश्य पोर्टफोलियो को तीनों मार्केट-कैप सेगमेंट में निवेश बनाए रखते हुए आर्थिक चक्र के अलग-अलग चरणों में मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना है। इस स्कीम का प्रबंधन चिन्मय साठे करेंगे।
निफ्टी 500 मल्टी कैप 50:25:25 टीआरआई इस फंड के प्रदर्शन का बेंचमार्क होगा, जो लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट के प्रदर्शन को दर्शाता है और स्कीम के निवेश उद्देश्य व संपत्ति-आवंटन ढांचे से मेल खाता है।
इस स्कीम में न्यूनतम शुरुआती निवेश 1,000 रुपये है। इसके अलावा, इसमें दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक और त्रैमासिक एसआईपी की सुविधा उपलब्ध है। मासिक एसआईपी केवल 250 रुपये से शुरू की जा सकती है, जिससे लंबी अवधि में योजनाबद्ध तरीके से इक्विटी में निवेश बढ़ाने वाले निवेशकों के लिए इसमें शामिल होना आसान हो जाता है।

You Might Also Like

दुबई चैंबर्स ने एजेंटीक एआई सहयोग को बढ़ावा देने और भारत के साथ व्यापार तथा निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु में दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

realme P4s 5G कल डुअल-चिप पावर और फ्लैगशिप-लेवल Samsung M14 डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

डिजिटल युग में उत्तरदायी धार्मिक शिक्षा का महत्व

शिक्षा की विजयः समुदाय की बढ़ती शैक्षणिक आकांक्षाओं का

realme P4s 5G 26 अगस्त को लॉन्च होगा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मैती संस्था, हैस्को व उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में ‘बुग्याल दिवस 2026’ समारोह का हुआ आयोजन
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने नए प्रधान कार्यालय ‘मानस केदार भवन’ का किया उद्घाटन
  • दुबई चैंबर्स ने एजेंटीक एआई सहयोग को बढ़ावा देने और भारत के साथ व्यापार तथा निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु में दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए
  • द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने बाजार चक्रों के अवसरों का लाभ उठाने के लिए लॉन्च किया मल्टी कैप फंड
  • उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक में भाजपा परचम लहराना तय

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?