उत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026
*मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित*
*कार्यक्रम के दौरान जिले के उद्यमियों को किया गया सम्मानित*
*मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत आई.ई.सी. वैन रवाना, गांव-गांव पहुंचाएगी स्वरोजगार की जानकारी*
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार एवं ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सेवक सदन देहरादून से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को उपलब्ध कराई गई।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत जिले में ग्रामीण उद्यमिता के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 दिवसीय मुख्यमंत्री उद्यमशाला (M.U.Y.) चौपाल एवं आई.ई.सी. वैन अभियान शुरू किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष, दर्जाधारी राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से आई.ई.सी. वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 21 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रचार वाहन जिले के समस्त विकासखंडों सहित न्याय पंचायतों में पहुंचकर स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी देगा।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की विस्तृत जानकारी दी। योजना का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग करते हुए युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन भी निश्चित रूप से कम होगा।

Contents
उत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026*मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित**कार्यक्रम के दौरान जिले के उद्यमियों को किया गया सम्मानित**मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत आई.ई.सी. वैन रवाना, गांव-गांव पहुंचाएगी स्वरोजगार की जानकारी*शुक्रवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार एवं ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सेवक सदन देहरादून से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को उपलब्ध कराई गई।मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत जिले में ग्रामीण उद्यमिता के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 दिवसीय मुख्यमंत्री उद्यमशाला (M.U.Y.) चौपाल एवं आई.ई.सी. वैन अभियान शुरू किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष, दर्जाधारी राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से आई.ई.सी. वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 21 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रचार वाहन जिले के समस्त विकासखंडों सहित न्याय पंचायतों में पहुंचकर स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी देगा।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की विस्तृत जानकारी दी। योजना का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग करते हुए युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन भी निश्चित रूप से कम होगा।जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि विकसित देशों में स्वरोजगार को आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। सरकार द्वारा भी स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि युवा अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर पैदा कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी सरकार द्वारा विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्वतंत्री बधानी हमारे लिए प्रेरणा है।मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना कार्यशाला में विभिन्न विभागों की योजनाओं से विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम चला रहे उद्यमियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले उद्यमियों में स्वतंत्री बधानी, जय सिंह बिष्ट, मुकेश पुरी, सचिन पंवार, जय प्रकाश थपलियाल, राजकुमार, राममोहन सिंह रावत, विजय केंतुरा, रेखा, पुष्पा चौहान, विकास चमोली, दीपिका कैन्तुरा सहित अन्य उद्यमी शामिल रहे।कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, चंडी प्रसाद भट्ट, जिला महामंत्री महावीर नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएओ एसएस वर्मा, डीटीडीओ खुशाल नेगी, जीएम डीआईसी वैभव कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा, अजय पंवार इक्यूबेशन मैनेजर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
