By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कलर्स का नया शो ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’, देखिए हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

कलर्स का नया शो ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’, देखिए हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर

Lokesh Badoni
Last updated: August 19, 2026 7:04 am
Lokesh Badoni Published August 19, 2026
Share
SHARE
  • एरिका फर्नांडिस, गश्मीर महाजऩी, निखिल खुराना, स्मिता बंसल, आयोशी तालुकदार और हितेन तेजवानी अभिनीत यह पहली बार पेश की जाने वाली आर्मी हॉस्पिटल ड्रामा 15 अगस्त को प्रीमियर हुआ और इसके बाद हर शनिवार रविवार रात 8:00 बजे केवल कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

नई दिल्ली । आज हम जिस आज़ादी का जश्न मना रहे हैं, वह अनगिनत साहसिक कारनामों की विरासत है – कुछ युद्धभूमि पर जीते गए, तो कुछ आर्मी हॉस्पिटल के गलियारों में, जहाँ मिशन हर उस सैनिक को बचाना है जो देश के लिए लड़ रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर कलर्स आर्मी डॉक्टर्स की अनसुनी बहादुरी का सम्मान करता है ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ के साथ – यह पहली बार पेश की जाने वाली आर्मी हॉस्पिटल सीरीज़ है और एक अनोखी फाइनाइट सीरीज़ भी। दर्शकों तक दमदार और अलग कहानियाँ पहुँचाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कलर्स अब उस युद्धभूमि पर रोशनी डाल रहा है जहाँ डॉक्टर्स के हथियार हैं सेवा, साहस और समर्पण। उरी के इंडियन आर्मी बेस हॉस्पिटल में सेट यह शो उन असाधारण डॉक्टर्स, नर्सों और मेडिकल स्टाफ की कहानी है जो निस्वार्थ भाव से समय के खिलाफ जंग लड़ते हैं, घायल सैनिकों को फिर से फ्रंटलाइन और अपने परिवारों तक लौटने का एक और मौका देते हैं। एपिक कंपनी द्वारा निर्मित और ए गेम एंटरटेनमेंट द्वारा सह निर्मित इस शो में एरिका फर्नांडिस डॉ. मेजर नैना के रूप में, गश्मीर महाजऩी डॉ. मेजर अनिरुद्ध के रूप में और निखिल खुराना मेजर समीर दीक्षित के रूप में नज़र आएंगे। आयोशी तालुकदार डॉ. कैप्टन मिली बनर्जी की भूमिका निभा रही हैं, हितेन तेजवानी डॉ. कर्नल सुर्याकांत ठाकुर के रूप में और स्मिता बंसल लेफ्टिनेंट कर्नल प्रिंसिपल मैट्रन कविता झा के रूप में दिखाई देंगी। ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ का प्रीमियर 15 अगस्त को हुआ और इसके बाद हर शनिवार रविवार रात 8:00 बजे केवल कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।
शो के बारे में बात करते हुए, आलोक जैन, हेड – हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट (स्ट्रीमिंग, टीवी और स्टूडियोज़), जियोस्टार कहते हैं, “कलर्स और जियोहॉटस्टार में हम मानते हैं कि सबसे असरदार कहानियाँ वही होती हैं जो परंपराओं को चुनौती देती हैं और मनोरंजन की सीमाओं को आगे बढ़ाती हैं। हम स्क्रीन एग्नॉस्टिक सोच को अपनाते हैं और दर्शकों को हर मूड और पसंद के लिए विविध कंटेंट उपलब्ध कराते हैं – पाथ ब्रेकिंग फिक्शन से लेकर आइकॉनिक नॉन फिक्शन प्रॉपर्टीज़ तक; कॉमेडी और भावनाओं से जुड़ी कहानियों से लेकर रोमांचक ड्रामा तक; फाइनाइट सीरीज़ से लेकर लंबे समय तक चलने वाले शोज़ की स्थायी भावना तक। यह विविध दृष्टिकोण कंटेंट को अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपने दर्शक खोजने में मदद करता है, जिससे दर्शक अपनी पसंद के अनुसार चुन सकें और एक संतोषजनक देखने का अनुभव पा सकें। ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ के साथ हम दर्शकों को एक ऐसी दुनिया दिखा रहे हैं जिसे बहुत कम खोजा गया है, जो इंडियन आर्म्ड फोर्सेज़ में सेवा कर रहे मेडिकल हीरोज़ के असाधारण साहस, करुणा और दृढ़ता का जश्न मनाती है। जैसे जैसे हम विविध और दमदार कंटेंट स्लेट तैयार करते जा रहे हैं, हमारा प्रयास है कि दर्शकों तक ऐसी कहानियाँ पहुँचाएँ जो न केवल मनोरंजन करें बल्कि गहराई से प्रेरित करें और भावनात्मक रूप से जुड़ाव पैदा करें।”
108 बेस हॉस्पिटल – उरी के केंद्र में है डॉ. मेजर नैना, जिसे एरिका फर्नांडिस निभा रही हैं एक सशक्त और दृढ़ आर्मी डॉक्टर जो दबाव में भी शांत रहती है और हर मरीज का इलाज अटूट समर्पण और बिना किसी भेदभाव के करती है। उनके साथ खड़े हैं डॉ. मेजर अनिरुद्ध, गश्मीर महाजन द्वारा निभाया गया किरदार, जिनकी करुणा उनके क्लिनिकल प्रिसीजन और कर्तव्यनिष्ठा से मेल खाती है। भले ही उनके अतीत में कुछ अनसुलझे मतभेद हैं, लेकिन उनके पेशे के प्रति समर्पण किसी भी व्यक्तिगत संघर्ष से बड़ा है। कहानी में एक और आयाम जोड़ते हैं मेजर समीर दीक्षित, निखिल खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, जिन्हें उनके साथी ‘टाइगर’ कहते हैं और युद्धभूमि पर उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित करते हैं। खतरे का सामना करने के आदी समीर हर मिशन में वही दृढ़ता और संकल्प लेकर आते हैं। नैना की बुद्धिमत्ता और विनम्रता से प्रभावित होकर समीर उनके प्रति भावनाएँ विकसित करने लगते हैं, जिससे तीनों के बीच एक दिलचस्प भावनात्मक समीकरण बनता है। लेकिन जब ड्यूटी बुलाती है, तो हर मतभेद, हर भावना और हर व्यक्तिगत संघर्ष पीछे छूट जाता है, और वे एकजुट होकर सैनिकों की जान बचाने के मिशन में लग जाते हैं। डॉ. मेजर नैना की भूमिका निभाते हुए एरिका फर्नांडिस कहती हैं, “जब मैंने यह स्क्रिप्ट पढ़ी तो मेरे मन में सबसे पहला विचार यही आया कि डॉ. मेजर नैना जैसा किरदार कितना सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेरा सच्चा विश्वास है कि जब भी स्क्रीन पर एक मजबूत और सशक्त महिला दिखाई देती है, वह हम सबके लिए एक बड़ी जीत होती है। डॉ. मेजर नैना को और भी प्रेरणादायक बनाता है कि वह एक साथ दो वर्दियाँ पहनती हैं; वह एक सैनिक की जिम्मेदारी और एक डॉक्टर की करुणा दोनों निभाती हैं। वह सिर्फ ज़िंदगियाँ बचा नहीं रही हैं, बल्कि उन्हें ठीक भी कर रही हैं, और यही कर्तव्य भावना उन्हें बेहद खास बनाती है। इन आधुनिक, अनकहे हीरोज़ का जश्न मनाना बेहद संतोषजनक है, जो हमारे देश के सबसे चुनौतीपूर्ण कोनों में उम्मीद, रोशनी और उपचार लेकर आते हैं। जय हिंद!”
डॉ. मेजर अनिरुद्ध की भूमिका निभाते हुए गश्मीर महाजन कहते हैं, “स्वतंत्रता दिवस पर शो का प्रीमियर होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है! ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ मेरे लिए ड्यूटी, संघर्ष और परिवार के बारे में सीखी गई हर बात का भावनात्मक माध्यम है। डॉ. मेजर अनिरुद्ध की भूमिका निभाना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा किरदार उन बहादुर सैनिकों की ज़िंदगियाँ बचाने का काम करता है जो देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने को तैयार रहते हैं। इन अनकहे योद्धाओं पर रोशनी डालना मेरे लिए एक महान सौभाग्य है। इस शो में साहस का मतलब सिर्फ वीरता दिखाना नहीं है, बल्कि रोज़ाना उन लोगों के लिए सहारा बनना है जो सबसे कमजोर स्थिति में होते हैं। मेरी उम्मीद है कि यह शो पूरे देश को उन अनगिनत हीरोज़ के प्रति गहरी सराहना देगा जिनकी सेवा अक्सर अनदेखी रह जाती है।”
एपिक कंपनी के प्रोड्यूसर समर खान कहते हैं, “शुरुआत से ही हमारा विज़न ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ को एक ऑथेंटिक कहानी बनाना था जो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया दिखाए जो उन्होंने शायद ही कभी देखी हो। जब चांदनी आर्या ने मुझे यह कॉन्सेप्ट बताया, तो मैं तुरंत उस दुनिया की ओर आकर्षित हुआ जिसे वह दिखाना चाहती थीं। हमने हमेशा एक-दूसरे की क्रिएटिव सोच का सम्मान किया है और हम दोनों इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित थे। अक्सर फ्रंटलाइन की कहानियाँ बताई जाती हैं, लेकिन हम उन असाधारण आर्मी डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल टीमों की यात्रा सामने लाना चाहते थे जो लगातार सैनिकों की जान बचाने के लिए काम करते हैं। इस दुनिया को जीवंत बनाने के लिए महीनों की रिसर्च की गई, आर्मी डॉक्टरों और अधिकारियों के वास्तविक अनुभवों से प्रेरणा ली गई, ऑथेंटिक लोकेशंस पर शूटिंग की गई और मिलिट्री व मेडिकल कंसल्टेंट्स के साथ मिलकर हर डिटेल को सच्चा बनाने की कोशिश की गई। मैं कलर्स का धन्यवाद करना चाहता हूँ कि उन्होंने ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ के विज़न पर विश्वास किया और हमें यह असली और अनकही कहानी दर्शकों तक पहुँचाने का अवसर दिया।”
‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ हर शनिवार-रविवार रात 8:00 बजे सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा।

You Might Also Like

realme P4s 5G 26 अगस्त को लॉन्च होगा

देवघर श्रावणी मेला 2026 में कांवड़ियों के साथ आयोडेक्स, आस्था की यात्रा में हर कदम का साथी

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनरजिस्टर्ड कीटनाशकों वाली मच्छर अगरबत्तियों पर शिकंजा कसा, दुकानदारों और वितरकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित

शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने किया भव्य अभिनंदन
  • realme P4s 5G 26 अगस्त को लॉन्च होगा
  • कलर्स का नया शो ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’, देखिए हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर
  • देवघर श्रावणी मेला 2026 में कांवड़ियों के साथ आयोडेक्स, आस्था की यात्रा में हर कदम का साथी
  • विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टेल रेस टनल में तलाश एवं बचाव अभियान पूर्ण

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?