By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Lokesh Badoni
Last updated: August 10, 2026 1:24 pm
Lokesh Badoni Published August 10, 2026
Share
SHARE

देहरादून। समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय प्रथम श्वास फाउंडेशन ने मात्र दो महीनों के भीतर 8 प्रभावशाली जनहितकारी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। संस्था द्वारा चलाए गए इन अभियानों ने न केवल समाज के विभिन्न वर्गों तक सहायता पहुंचाई, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक नया मानदंड स्थापित किया है। फाउंडेशन ने इस अवधि में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, मानव सेवा, पशु कल्याण और सामाजिक सहयोग को केंद्र में रखते हुए निम्नलिखित परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया:

वृक्षारोपण अभियान – पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम।
नेकी का बाजार – जरूरतमंदों तक उपयोगी वस्तुएं सम्मानपूर्वक पहुंचाने की पहल।
पशुओं के लिए भोजन – बेसहारा पशुओं को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान।
कामाख्या मंदिर में स्वच्छता अभियान – धार्मिक स्थल पर सफाई एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।
रक्तदान शिविर – रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने का संदेश।
100 पौधों का वितरण – हरित भविष्य के लिए नागरिकों को पौधे वितरित किए गए।
100 छतरियों का वितरण – सड़क किनारे कार्य करने वाले रेहड़ी एवं ठेला विक्रेताओं को छतरियां प्रदान की गईं।
“प्रथम श्वास – पेड़ों की आवाज़” – प्रकृति और वृक्षों के संरक्षण के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह केवल परियोजनाओं की संख्या नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण, संवेदनशील सोच और निरंतर सक्रियता की एक मजबूत श्रृंखला है। संस्था का उद्देश्य लोगों को सेवा से जोड़ना, पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुंचाना है।
संस्था की अध्यक्ष अनामिका जिंदल ने कहा कि “प्रथम श्वास केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और सकारात्मक परिवर्तन की एक जनआंदोलनकारी सोच है। दो महीनों में आठ परियोजनाओं की यह उपलब्धि हमारे सभी स्वयंसेवकों, सहयोगियों और समाज के समर्थन का परिणाम है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रथम श्वास फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं और समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। फाउंडेशन ने आने वाले समय में पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहयोग से जुड़े और भी व्यापक अभियानों को शुरू करने की घोषणा की है। प्रथम श्वास फाउंडेशन का संदेश: “सेवा ही सबसे बड़ी शक्ति है, और हर छोटा प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन की नींव बनता है।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?