By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पार्षद बरखा पाल एवं महेश पाल सहित अनेक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

पार्षद बरखा पाल एवं महेश पाल सहित अनेक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Lokesh Badoni
Last updated: July 29, 2026 12:47 pm
Lokesh Badoni Published July 29, 2026
Share
SHARE

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नगर निगम की निर्वाचित पार्षद श्रीमती बरखा पाल, वरिष्ठ समाजसेवी महेश पाल एवं छात्र नेता दिवाकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास ने सभी नवागंतुकों का पार्टी का पटका पहनाकर एवं पुष्पमालाएं भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में सभी का हार्दिक स्वागत है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग निरंतर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह भाजपा की नीतियों, सुशासन और विकास के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

महेश पाल ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्रहित, जनसेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत, रजनीकांत नौटियाल, राहुल लारा, सचिन आनंद सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ओलंपस हाई की शिया शर्मा ने ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

दिल्ली संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में 989 लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों में है आपराधिक रिकॉड। ।

150 महिलाओं ने बनाया मैंगो पिकल मिक्सिंग का रिकॉर्ड, भारतीय परंपरा को नई पहचान देने का अनूठा प्रयास

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के राज्यपाल ने “धारित्री” का दौरा किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न
  • realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म
  • पार्षद बरखा पाल एवं महेश पाल सहित अनेक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
  • इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया
  • इंटरनेशनल क्रिकेट स्टार मोर्ने मोर्केल, कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी के साथ इंडियन टेलीविज़न पर डेब्यू किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?