By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने दिए एक्सप्लोर अवार्ड्स, शहर की कई हस्तियां हुईं सम्मानित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने दिए एक्सप्लोर अवार्ड्स, शहर की कई हस्तियां हुईं सम्मानित

Lokesh Badoni
Last updated: July 21, 2026 1:48 am
Lokesh Badoni Published July 21, 2026
Share
SHARE

देहरादून। फोटू ले इवेंट्स की ओर से चकराता रोड स्थित रामादा होटल में आयोजित एक्सप्लोर अवार्ड्स समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने मसूरी स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स स्टोर का भी दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न बेकरी एवं खाद्य उत्पादों का स्वाद लिया और वहां के आतिथ्य एवं गुणवत्ता की सराहना की।

एक्सप्लोर अवार्ड्स समारोह में शिक्षा, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, उद्यमिता, आतिथ्य, मीडिया, फिटनेस, इंटीरियर, जीवनशैली और डिजिटल सामग्री निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की अनेक हस्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगीता बिजलानी ने कहा, “देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आत्मीयता के लिए हमेशा से खास रहा है। यहां के लोगों का स्नेह और अपनापन हर बार दिल जीत लेता है। मुझे यहां आकर बेहद खुशी हुई। उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का अवसर मिलता है। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना एक सकारात्मक पहल है, जो दूसरों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।”

एक्सप्लोर अवार्ड्स के आयोजक हरमेश गांधी एवं सौरभ ध्यानी ने संयुक्त रूप से कहा, “एक्सप्लोर अवार्ड्स का उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना है, जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। हमारा प्रयास है कि देहरादून और उत्तराखंड की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच मिले, जहां उनके कार्यों को उचित पहचान और सम्मान प्राप्त हो। हमें प्रसन्नता है कि इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों की कई उत्कृष्ट हस्तियों को सम्मानित करने का अवसर मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया। आने वाले वर्षों में एक्सप्लोर अवार्ड्स को और अधिक व्यापक एवं प्रतिष्ठित स्वरूप दिया जाएगा।”

समारोह में कैपिटल रॉयल कासा शीर्ष सहयोगी के रूप में जुड़ा रहा। वहीं एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, हाइप शूज़, 100 पाइपर्स ट्रैवल गियर, मेहता वॉच कंपनी, नासिर बेस्पोक डिज़ाइनर स्टूडियो, मिडज़ियो इंटीरियर डिज़ाइन स्टूडियो, कुंदनमाला ज्वेल्स, नेशनल जूस हाउस, वाईटी स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून, पंजाबी ढाबा, एडॉर्न एडवरटाइजिंग एजेंसी, रामादा देहरादून तथा फ्लैश फोटोग्राफी सहित अनेक संस्थानों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में रोमियोलेन के अनीश विरमानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान समीक्षा सिंह, एडवोकेट अलोक पुंडीर, मोहम्मद सुहैल, समीर शर्मा, शिवानी रावत, बैठाक देहरादून, रोमियोलेन देहरादून, डॉ. संजय गांधी, प्लेबॉय बीयर गार्डन, बनारसी पान एंड कैफे, रागिनी गुप्ता, सूरज उनियाल, डिटेलिंग डेविल्स, तिरुपति मद्रास डोसा, टेक्निकॉन सिस्टम्स, रवि, तन्वी पोरवाल, आर्किटेक्ट ज्योति जुयाल पंत, शुभी सिंह सिसोदिया, वर्षा मल्टा, ममता भट्ट, मेघा अग्रवाल, नीतू बहुगुणा, मनमीत कौर अरोड़ा, किरण सिंह, अनुष्का एवं शिवम बड़ोनी, शेफ आकाश ठाकुर, डॉ. रीना शुक्ला, आकाश गुप्ता, शिवांक वर्मा, तन्वी वाधवा, प्रिया गुलाटी (तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट), तेजवीर सिंह, वाइब एंड विज़न (कार्तिक एवं सक्षम), निहारिका सिंह, श्रेया अरोड़ा, आशुतोष डुकलान, मयूर चौहान, ऋषभ भंडारी, अंजनेय वत्स, ईशा एवं साजन, शुभ्रतो मित्रा, अजय रावत तथा जैज़ी सहित अनेक प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक्सप्लोर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ तथा इसमें शहर के उद्योगपति, चिकित्सक, शिक्षाविद, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?