By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र घर में पड़ा मिला एक युवक का शव, परिजन बोले- ‘आत्महत्या की है’, पुलिस जांच में जुटी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र घर में पड़ा मिला एक युवक का शव, परिजन बोले- ‘आत्महत्या की है’, पुलिस जांच में जुटी

Lokesh Badoni
Last updated: July 17, 2026 8:39 am
Lokesh Badoni Published July 17, 2026
Share
SHARE

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र एक युवक का शव घर में पड़ा मिला। जिससे परिजनों कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य भौतिक साक्ष्य बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुतबाकि, युवक की पहचान दीपक यादव पुत्र जानेंद्र यादव (उम्र 19 वर्ष) निवासी ग्राम चंदा, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वर्तमान में वो अपने बड़े भाई के साथ महालक्ष्मी इंक्लेव फेज ट्रांजिट कैंप (रुद्रपुर) में रह रहा था। घटना के समय परिजन भी मौके पर मौजूद मिले।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपक यादव ने मकान की तीसरी मंजिल की छत पर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने युवक को उतारकर फर्श पर लिटा दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की जांच की तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी और शरीर ठंडा पड़ चुका था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिला एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और संभावित साक्ष्यों की तलाश की। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई भौतिक साक्ष्य बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता चल सके। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
“प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत आत्महत्या से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण अथवा आपराधिक घटना है।”- विभव सैनी, सीओ सिटी रुद्रपुर
क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने आगे कहा कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या जांच के दौरान किसी भी प्रकार के संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं, तो उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

नीट 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) उत्तराखंड का दबदबा: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने हासिल की (AIR) 605

हरेला पर्व के उल्लास के साथ लोक संवर्धन पर्व के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्रियों ने किया वृक्षारोपण

लोक संवर्धन पर्व के चौथे दिन पांडवास बैंड की मनमोहक लोक-फ्यूजन प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 39वां स्थापना दिवस मनाया, नवाचार, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में सशक्त संकल्प दोहराया

लोक संवर्धन पर्व के तीसरे दिन भी भारत की समृद्ध शिल्पकला ने खींची भीड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नीट 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) उत्तराखंड का दबदबा: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने हासिल की (AIR) 605
  • रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र घर में पड़ा मिला एक युवक का शव, परिजन बोले- ‘आत्महत्या की है’, पुलिस जांच में जुटी
  • हरेला पर्व के उल्लास के साथ लोक संवर्धन पर्व के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्रियों ने किया वृक्षारोपण
  • लोक संवर्धन पर्व के चौथे दिन पांडवास बैंड की मनमोहक लोक-फ्यूजन प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने भारत के संभावित मार्केट लीडर्स की अगली पीढ़ी का लाभ उठाने के लिए मिड कैप फंड लॉन्च किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?