By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 39वां स्थापना दिवस मनाया, नवाचार, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में सशक्त संकल्प दोहराया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 39वां स्थापना दिवस मनाया, नवाचार, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में सशक्त संकल्प दोहराया

Lokesh Badoni
Last updated: July 14, 2026 6:12 am
Lokesh Badoni Published July 14, 2026
Share
SHARE

ऋषिकेश: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड,  विद्युत क्षेत्र के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम ने ऋषिकेश स्थित अपने कॉरपोरेट कार्यालय और देश भर में मौजूद अपनी सभी परियोजनाओं और यूनिट कार्यालयों में अपना 39वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने प्रचालनात्मक उत्कृष्टता, नवाचार, सतत विकास और भारत की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने में लगातार योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।

समारोह की शुरुआत सिपन कुमार गर्ग, प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ की गई। सभा को संबोधित करते हुए, सिपन कुमार गर्ग ने कंपनी की शुरुआत से अब तक की शानदार यात्रा पर चर्चा की और कंपनी को भारत के विद्युत क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक बनाने में कर्मचारियों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि स्थापना दिवस न केवल उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि नवाचार, प्रचालन उत्कृष्टता और सतत वृद्धि के प्रति टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की प्रतिबद्धता को पुन: दोहराने का एक अवसर भी है।

कंपनी की हालिया उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए, सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के हर कर्मचारी की समर्पित कोशिशों की प्रशंसा की, जिनकी वजह से विकास और कामयाबी का यह शानदार साल संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि कंपनी की कुल संस्थापित क्षमता अब 3,907 मेगावाट हो गई है। हाल ही में 1000 मेगावाट के टिहरी वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट और 1320 मेगावाट के खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के चालू होने से टीएचडीसी की विकास यात्रा में अहम पड़ाव प्राप्त हुए हैं।

गर्ग ने कहा कि कंपनी का यह बेहतरीन प्रदर्शन टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सभी कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि टीएचडीसी, ‘पंप स्टोरेज’ सेक्टर में एक प्रमुख शक्ति बनकर और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करके, भारत की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

स्थापना दिवस समारोह में संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों को उनके शानदार प्रदर्शन, नवाचारी कार्यों और समर्पित सेवा के लिए अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। इनमें मेरिटोरियस अवॉर्ड, सजेशन मेला अवॉर्ड, इनोवेशन अवॉर्ड, स्विफ्ट डिसीजन-मेकिंग अवॉर्ड, बेस्ट इम्प्लॉई, गौरव अवॉर्ड और नमन अवॉर्ड शामिल थे। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व निदेशक (वित्त), जे. बेहेरा को कंपनी के वित्तीय ढांचे को मजबूत करने और संस्थागत विकास में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और अमूल्य योगदान के लिए ‘नमन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  एल.पी.जोशी, मुख्य तकनीकी अधिकारी, कुमार शरद, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), डॉ. ए.एन.त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं. व प्रशा. एवं के.सं.) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लोक संवर्धन पर्व के चौथे दिन पांडवास बैंड की मनमोहक लोक-फ्यूजन प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

लोक संवर्धन पर्व के तीसरे दिन भी भारत की समृद्ध शिल्पकला ने खींची भीड़

डीआईटी यूनिवर्सिटी ने एआई आधारित शिक्षा एवं संस्थागत नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ओपनएआई के साथ की स्ट्राटीजीक साझेदारी

लोक संवर्धन पर्व के दूसरे दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका ज्योति नूरां की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति ने बांधा समां

मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोक संवर्धन पर्व के चौथे दिन पांडवास बैंड की मनमोहक लोक-फ्यूजन प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने भारत के संभावित मार्केट लीडर्स की अगली पीढ़ी का लाभ उठाने के लिए मिड कैप फंड लॉन्च किया
  • 999 से शुरू होने वाले अर्ली बर्ड टिकट्स के साथ realme Music Fest 2026 ने Dhanda Nyoliwala को पहले कलाकार के रूप में घोषित किया
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 39वां स्थापना दिवस मनाया, नवाचार, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में सशक्त संकल्प दोहराया
  • लोक संवर्धन पर्व के तीसरे दिन भी भारत की समृद्ध शिल्पकला ने खींची भीड़

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?