By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: दिल्ली स्थित एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल ने हल्द्वानी में कैंसर रोगियों के लिए विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी शुरू की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

दिल्ली स्थित एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल ने हल्द्वानी में कैंसर रोगियों के लिए विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी शुरू की

Lokesh Badoni
Last updated: July 5, 2026 12:16 am
Lokesh Badoni Published July 5, 2026
Share
SHARE
हल्द्वानी। दिल्ली स्थित एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल ने हल्द्वानी में कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी की शुरुआत की यह ओपीडी हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक कुशवाहा ईएनटी केयर और डायग्नोस्टिक सेंटर में उपलब्ध रहेगी, जहां विभिन्न प्रकार के कैंसर से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस ओपीडी में डॉ. सुरेन्द्र कुमार डबास, चेयरमैन- मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर एवं ऑन्को रोबोट-असिस्टेड सर्जरीज, नॉर्थ-वेस्ट क्लस्टर तथा डॉ. पंकज पांडे, एचओडी एवं कंसल्टेंट- सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोट-असिस्टेड सर्जरी मरीजों को परामर्श और उपचार सेवाएं प्रदान करेंगे।
आईसीएमआर के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत में कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। देश में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसरों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई कैंसर), स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर और सर्वाइकल कैंसर शामिल हैं। जागरूकता की कमी और समय पर जांच न कराना, विशेषकर छोटे शहरों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, आज भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं, जिसके कारण कई मामलों में कैंसर का पता उन्नत अवस्था में चलता है और उपचार अधिक जटिल हो जाता है।
इस पहल के बारे में बात करते हुए डॉ. सुरेन्द्र कुमार डबास ने कहा, “कैंसर का समय पर पता चलने पर उपचार के परिणाम काफी बेहतर होते हैं। कई लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी गंभीर अवस्था तक पहुंच जाती है। जिन मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता होती है, उनके लिए मिनिमली इनवेसिव और रोबोट-असिस्टेड कैंसर सर्जरी अधिक सटीक उपचार, तेजी से रिकवरी और बेहतर परिणाम प्रदान करती है। जागरूकता, नियमित जांच और समय पर इलाज के माध्यम से हम अधिक मरीजों को सही समय पर उचित उपचार उपलब्ध करा सकते हैं।“
डॉ. पंकज पांडे ने कहा, “आजकल पेट, बड़ी आंत, अग्न्याशय और भोजन नली जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर युवाओं में भी तेजी से देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इनमें से कई कैंसरों के जोखिम को कम किया जा सकता है। संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और तंबाकू व शराब के सेवन से बचाव इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस ओपीडी के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक करना और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना है।
एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल दिल्ली देशभर में मरीजों तक उन्नत कैंसर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हल्द्वानी में शुरू की गई यह विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?