By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: दून यूथ फाउंडेशन ने देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन 2026 का किया आधिकारिक शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

दून यूथ फाउंडेशन ने देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन 2026 का किया आधिकारिक शुभारंभ

Lokesh Badoni
Last updated: June 25, 2026 10:28 am
Lokesh Badoni Published June 25, 2026
Share
SHARE

स्वस्थ जीवनशैली, जन-जागरूकता एवं नशा-मुक्त देहरादून की दिशा में एक सामुदायिक पहल
देहरादून: दून यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित डी.ए.डी. 2.0 – देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन 2026 का आधिकारिक शुभारंभ आज स्मार्ट बाज़ार स्टोर, कपूर टावर, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता एवं पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मैराथन का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया तथा स्मार्ट बाज़ार को इस अभियान का टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया गया।
कार्यक्रम में यह भी घोषित किया गया कि सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ आयोजन का मेडिकल पार्टनर, चेकर रेस टाइमिंग पार्टनर तथा केन्को इंटरनेशनलआयोजन का मैनेजमेंट पार्टनर रहेगा।
डी.ए.डी. 2.0 – देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन 2026 का आयोजन 27 सितंबर 2026 को देहरादून में किया जाएगा। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों एवं आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर नशा-मुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता का संदेश देना है। मैराथन में 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियाँ होंगी।
इस अवसर पर मंच से दून यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा साझा की। दून यूथ फाउंडेशन के चेयरमैन एवं फाउंडर आकिब अहमद, महासचिव अनस बेग, वाइस प्रेसिडेंट आशीष रावत तथा कोषाध्यक्ष आतिफ हुसैन ने संयुक्त रूप से बताया कि डी.ए.डी. 2.0 केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक, ऊर्जावान एवं अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का एक व्यापक सामाजिक अभियान है।
आकिब अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि“डी.ए.डी. 2.0 केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने का जन-आंदोलन है। हमारा उद्देश्य खेल, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से देहरादून और उत्तराखंड के युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देना है।
कार्यक्रम में स्मार्ट बाज़ार की ओर से मुक्ता भटनागर एवं राहुल, चंदर ने इस सामाजिक पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट बाज़ार स्वस्थ समाज और सामुदायिक अभियानों से जुड़कर सकारात्मक परिवर्तन का हिस्सा बनने के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर कपूर टावर के स्वामी माणिक कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिल्डर पंकज रामगोलिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि, मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, एडवोकेट आमिर, आसिफ अहमद, अनन्या गुरुंग, सोहानी एवं प्राचल के साथ साथ सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?