By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: थानो के रामनगर डांडा में विवादित भूमि प्रकरण को लेकर लक्ष्मण सिंह ने फिर ली न्यायालय की शरण
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

थानो के रामनगर डांडा में विवादित भूमि प्रकरण को लेकर लक्ष्मण सिंह ने फिर ली न्यायालय की शरण

Lokesh Badoni
Last updated: June 18, 2026 5:28 am
Lokesh Badoni Published June 18, 2026
Share
SHARE

देहरादून: थानो के रामनगर डांडा में विवादित भूमि प्रकरण को लेकर लक्ष्मण सिंह एवं उनके परिवार ने आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर अपनी बात कहीं। प्रेस को संबोधित करते हुए थानो क्षेत्र के रामनगर डांडा निवासी लक्ष्मण सिंह ने अपनी पैतृक भूमि से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर वर्ष 2026 में पुनः न्यायालय में वाद दायर किया है कि बात कहीं। लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि उनके पूर्वजों के कब्जे वाली फार्मिंग सोसायटी की भूमि पर उनका परिवार वर्ष 1952 से निरंतर खेती-बाड़ी एवं कब्जे में रहा है।

लक्ष्मण सिंह के अनुसार उक्त भूमि पर उनके परिवार का दशकों से वास्तविक कब्जा रहा है, किंतु वर्ष 2013 में कथित रूप से अनियमित एवं फर्जी तरीके से इस भूमि का विक्रय संजीव गुप्ता के पक्ष में कर दिया गया। उनका कहना है कि विक्रय के समय भूमि पर उनके परिवार का कब्जा विद्यमान था और भूमि के स्वामित्व एवं कब्जे से संबंधित तथ्यों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके पिता स्वर्गीय संतराम द्वारा वर्ष 2017 में न्यायालय में वाद दायर किया गया था। दुर्भाग्यवश मुकदमे की कार्यवाही के दौरान ही उनके पिता का निधन हो गया, जिसके कारण प्रकरण आगे प्रभावी रूप से नहीं बढ़ सका।

अब वर्ष 2026 में लक्ष्मण सिंह ने स्वयं न्यायालय की शरण लेते हुए भूमि से संबंधित अपने अधिकारों की रक्षा एवं न्याय की मांग की है। उन्होंने संबंधित राजस्व अभिलेखों, कब्जे के साक्ष्यों तथा अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

लक्ष्मण सिंह का कहना है कि उनका परिवार पिछले सात दशकों से अधिक समय से उक्त भूमि पर काबिज है और न्यायालय से उन्हें पूर्ण न्याय मिलने की आशा है। उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि विवादित भूमि की स्थिति को यथावत बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण अथवा निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

You Might Also Like

परिवार राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संस्कारवान परिवार ही सुखी, समृद्ध और स्वर्ग समान का आधार है

रामा सिंराई के ग्राम गुन्दियाट गांव में श्रद्धा विश्वास और उत्साह के जयकारों की गूंज से श्री कपिल मुनि महाराज मंदिर के शिखर पर कलश एवं धर्मध्वजा के साथ सम्पन्न

हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

देहरादून में जमीनों के सौदागर भोले-भाले बनकर प्रशासन और मीडिया को कर रहे गुमराह: संजीव गुप्ता

डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • थानो के रामनगर डांडा में विवादित भूमि प्रकरण को लेकर लक्ष्मण सिंह ने फिर ली न्यायालय की शरण
  • परिवार राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संस्कारवान परिवार ही सुखी, समृद्ध और स्वर्ग समान का आधार है
  • खास पहचान के लिए डिज़ाइन किया गया: POVA 8 की बिक्री पूरे भारत में 18 जून से शुरू होगी
  • रामा सिंराई के ग्राम गुन्दियाट गांव में श्रद्धा विश्वास और उत्साह के जयकारों की गूंज से श्री कपिल मुनि महाराज मंदिर के शिखर पर कलश एवं धर्मध्वजा के साथ सम्पन्न
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?