By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की  नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की  नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

Lokesh Badoni
Last updated: June 15, 2026 11:44 pm
Lokesh Badoni Published June 15, 2026
Share
SHARE

फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति

Dehradun :  लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और उससे ठीक पहले लीग को बड़ा वित्तीय बढ़ावा मिला है।
एलपीएल के प्रमोटर इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफज़ेड, एलएलसी (आईपीजी) को अमेरिका स्थित एक लिस्टेड कंपनी से मल्टी-मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त हुई है।
आईपीजी ने फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया इंक. (फ्लैश) के साथ अपना रणनीतिक ऑल-स्टॉक विलय पूरा कर लिया है, जिसके तहत एलपीएल सहित उसके टी20 लीगों के व्यावसायिक अधिकारों का पोर्टफोलियो नैस्डैक-लिस्टेड प्लेटफॉर्म यूग्रो के साथ जुड़ गया है।
यह कदम आईपीजी और उसके द्वारा संचालित लीगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे वे बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए तैयार एक सार्वजनिक रूप से संचालित ढांचे का हिस्सा बन गए हैं। इस नई संस्थागत संरचना के समर्थन से आईपीजी अगले दो वर्षों में एलपीएल को और अधिक भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगा।
एलपीएल के लिए यह बदलाव अधिक संगठित और विकास-केंद्रित दौर की शुरुआत का संकेत है। हालांकि एलपीएल की इंटेलेक्चुअ प्रॉपर्टी का मालिकाना हक श्रीलंका क्रिकेट के पास रहेगा, लेकिन आईपीजी के पास लीग के विशेष व्यावसायिक और मीडिया अधिकार बने रहेंगे। अब इन्हें संस्थागत पूंजी, बेहतर प्रशासनिक मानकों और दीर्घकालिक विस्तार योजनाओं का समर्थन भी प्राप्त होगा।
आईपीजी ग्लोबल के संस्थापक और अध्यक्ष अनिल मोहन ने कहा, इस नए विकास का सबसे बड़ा लाभ एलपीएल को मिलेगा। सार्वजनिक रूप से संचालित संरचना में शामिल होने से लीग का जिम्मेदारीपूर्वक विस्तार करने की हमारी क्षमता मजबूत हुई है। अधिक पारदर्शिता, पूंजी तक पहुंच और बेहतर प्रशासनिक मानकों के साथ हम फ्रेंचाइजी मूल्य बढ़ाने के लिए बेहतर स्थिति में हैं, जबकि दीर्घकालिक व्यावसायिक अनुशासन भी बनाए रखेंगे।
एलपीएल के अलावा, आईपीजी ग्रुप के पास मलेशिया और जिम्बाब्वे की टी20 लीगों के विकास के लिए दीर्घकालिक विशेष समझौते भी हैं। आईपीजी और उसके निवेशकों ने इन नई लीगों में भी विस्तार की योजना बनाई है, जिससे तेजी से मल्टी मार्केट क्रिकेट इंडस्ट्री में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी।
कंपनी का उद्देश्य अलग-अलग टूर्नामेंटों को विकसित कर दक्षिण एशिया और अन्य उभरते क्षेत्रों में फैले एक एकीकृत मल्टी मार्केट क्रिकेट इंडस्ट्री में बदलना है।
फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रैडली नैट्रास ने कहा, हमें विश्वास है कि यह साझेदारी हमें एक साथ कई क्रिकेट अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से काम करने की क्षमता देगी। केंद्रीकृत व्यावसायिक नियंत्रण और फ्रेंचाइजी हितों के बेहतर समन्वय के साथ हम प्रायोजकों की गहरी भागीदारी, मजबूत प्रसारण साझेदारियां और प्रशंसकों की अधिक सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। हमारा ध्यान अब प्रभावी संचालन, तेज गति से विस्तार और दीर्घकालिक शेयरधारक मूल्य निर्माण पर है।
फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी एरिक शर्ब ने कहा, “सार्वजनिक बाजार की संरचना हमें लीग के बुनियादी ढांचे में चरणबद्ध तरीके से पूंजी निवेश करने की सुविधा देती है, साथ ही निवेश पर रिटर्न (आरओआई) के प्रति अनुशासन भी बनाए रखती है। हमारा फोकस दीर्घकालिक व्यावसायिक विकास को मजबूत करने और पूरे पोर्टफोलियो में नियमित आय के स्रोत विकसित करने पर रहेगा।
कंपनी का लक्ष्य व्यावसायिक लाभ अर्जित करने के लिए एक संयुक्त प्लेटफॉर्म तैयार करना है। आईपीजी ने घोषणा की है कि उसका ध्यान दीर्घकालिक परिसंपत्ति मूल्य वृद्धि, विभिन्न लीगों की प्रायोजन आय को केंद्रीकृत करने, ब्रॉडकास्टिंग प्रोडक्शन को 4k मानकों तक अपडेट करने और स्थायी व अनुमानित रेवेन्यू सोर्स विकसित करने पर रहेगा।

You Might Also Like

ब्लैक डॉग व्हिस्की अब एक नए और आकर्षक पैक में

फिजिक्सवाला की ऑनलाइन तैयारी से पटना के रविकांत दिवाकर ने हासिल की NEET में AIR 55

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने भारत के संभावित मार्केट लीडर्स की अगली पीढ़ी का लाभ उठाने के लिए मिड कैप फंड लॉन्च किया

999 से शुरू होने वाले अर्ली बर्ड टिकट्स के साथ realme Music Fest 2026 ने Dhanda Nyoliwala को पहले कलाकार के रूप में घोषित किया

श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल ने 100 से अधिक बच्चों की बचाई जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने दिए एक्सप्लोर अवार्ड्स, शहर की कई हस्तियां हुईं सम्मानित
  • वैदिक चेस की रैपिड और ब्लिट्ज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बिखेरा हुनर
  • सेवा, सुशासन, समर्पण” के तहत सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रा.इ.कॉलेज टिकोची मोरी में जन सेवा शिविर का हुआ आयोजन
  • ब्लैक डॉग व्हिस्की अब एक नए और आकर्षक पैक में
  • फिजिक्सवाला की ऑनलाइन तैयारी से पटना के रविकांत दिवाकर ने हासिल की NEET में AIR 55

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?