By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून मे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती का भव्य समारोह का आयोजन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून मे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती का भव्य समारोह का आयोजन

Lokesh Badoni
Last updated: May 31, 2026 7:15 am
Lokesh Badoni Published May 31, 2026
Share
SHARE

देहरादून। होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट, देवी अहिल्याबाई होल्कर उत्सव समिति (उत्तराखण्ड) एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जी रहे। इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई होल्कर उत्सव समिति ने पद्म भूषण से सम्मानित एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का प्रथम नागरिक अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह जी (सेवा निवृत ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रुप मे डॉ. विनय कुमार रूहेला (राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे जिन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश सुनाया। उत्तराखंड सरकार की उप सचिव ऋचा , अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह पाल रहे मौजूद। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल छतरी पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल ने की । अनेक गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महारुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श शासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण, धर्म संरक्षण एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सेवा, करुणा और धर्म के आधार पर आदर्श शासन स्थापित किया। उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों, घाटों एवं तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के संरक्षण में अमूल्य योगदान दिया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “देवी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह” रहा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 55 विशिष्ट विभूतियों को देवी अहिल्या बी होकर उत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इसके अतिरिक्त समर कैंप 2025-26 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने समर कैंप के दौरान खेल, तैराकी, कला एवं शिल्प, व्यक्तित्व विकास तथा साहसिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों के उत्साह एवं प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अंत में विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट, देवी अहिल्याबाई होल्कर उत्सव समिति (उत्तराखण्ड) एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक समिति के एडवोकेट पंकज होल्कर जी, अनिल कुमार पाल , डी0 के 0 पाल , राजेश पाल, सुभे सिंह पाल , शशांक पाल, बबलू पाल, एडवोकेट ओम प्रकाश पाल, प्रधानाचार्य यशवंत पाल, सुभाष चंद पाल, राज कुमार पाल, शेर सिंह पाल, आदि ने एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के प्रधानाचार्य प्रदीप गौड की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गण पूर्व प्रधान जगदीश पाल, पवन पाल, तरुण पाल , राजेश हिरनवाल, अशोक पाल, राजेश पाल, डॉ राजेश पाल, छत्र पाल, रामकुमार पाल, सतीश कुमार पाल, राजीव कुमार पाल, मंजीत वर्मा, हेमंत पाल, अजय पाल, घनश्याम पाल, सुभाष पाल, मनोज पाल, राजेश चंदेल, प्रमोद पाल, पाल एसोसिएट, जितेंद्र पाथी, पुनीत पाल, राकेश कुमार पाल मौजूद रहे।

You Might Also Like

तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

रंवाई के प्रसिद्ध साहित्यकार व फार्मेसिस्ट महाबीर रवांल्टा अपनी 37 वर्ष की लंबी, प्रेरणादायी स्वास्थ्य सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

जिलाधिकारी ने किया पिलंग मोटर पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण, 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, जयंती समारोह का दिया निमंत्रण

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून मे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती का भव्य समारोह का आयोजन
  • तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
  • रंवाई के प्रसिद्ध साहित्यकार व फार्मेसिस्ट महाबीर रवांल्टा अपनी 37 वर्ष की लंबी, प्रेरणादायी स्वास्थ्य सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त
  • जिलाधिकारी ने किया पिलंग मोटर पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण, 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
  • realme 16T 5G की पहली सेल 27 मई से शुरू होगी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?