By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मिंत्रा ई.ओ.आर.एस 29 मई से शुरू होगी, 6 मिलियन ट्रेंड-फर्स्ट फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल प्रोडक्ट मिलेंगे अब तक के सबसे आकर्षक मूल्य में
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

मिंत्रा ई.ओ.आर.एस 29 मई से शुरू होगी, 6 मिलियन ट्रेंड-फर्स्ट फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल प्रोडक्ट मिलेंगे अब तक के सबसे आकर्षक मूल्य में

Lokesh Badoni
Last updated: May 26, 2026 9:56 am
Lokesh Badoni Published May 26, 2026
Share
SHARE

• 15,000 उभरते हुए ब्रांड, जिनमें ई.ओ.आर.एस में पहली बार हिस्सा ले रहे 5,000 ब्रांड शामिल हैं, मिंत्रा प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी, क्रिएटर ईकोसिस्टम और पूरे देश में पहुँच की मदद से भारत के करोड़ों ग्राहकों तक पहुँचेंगे।
• फैशन, ब्यूटी, होम, फुटवियर, स्पोर्ट्स, एक्सेसरीज़ और उभरती हुई श्रेणियों में 100 से अधिक नए ब्रांड ई.ओ.आर.एस में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली। मिंत्रा ने भारत के ई-लाईफस्टाईल ईकोसिस्टम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आज अपनी एंड ऑफ रीज़न सेल (ई.ओ.आर.एस) के 24वें एडिशन की घोषणा की, जो 29 मई से शुरू होगा। इसमें अरली वी.आई.पी एक्सेस 28 मई से शुरू होगी। ई.ओ.आर.एस के इस एडिशन में 6 मिलियन से अधिक स्टाईल मिलेंगे, जो भारत में फैशन और लाईफस्टाईल ईकोसिस्टम के विकास में मिंत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करेंगे। इसमें जहाँ उभरते हुए ब्रांड्स को विस्तार करने का अवसर मिलेगा, वहीं देश के करोड़ों ग्राहकों को आकर्षक मूल्य में ट्रेंड-फर्स्ट सेलेक्शन और सुविधा प्राप्त होगी।

ई.ओ.आर.एस में उभरते हुए ब्रांड्स को बढ़ावा मिलता रहेगा
इस बार ई.ओ.आर.एस में हिस्सा लेने वाले हजारों ब्रांड्स में ग्लोबल, डोमेस्टिक और होमग्रोन डी2सी ब्रांड शामिल हैं। साथ ही, 15,000 उभरते हुए ब्रांड, जिनमें ई.ओ.आर.एस में पहली बार हिस्सा ले रहे 5,000 ब्रांड शामिल हैं, मिंत्रा प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी, क्रिएटर ईकोसिस्टम और पूरे देश में पहुँच की मदद से भारत के करोड़ों ग्राहकों तक पहुँचेंगे। ई.ओ.आर.एस उनके विकास में मुख्य भूमिका निभाता रहेगा और उभरते हुए ब्रांड्स को ज्यादा विज़िबिलिटी, नए सेलेक्शन लॉन्च और कैटेगरी विस्तार के माध्यम से ज्यादा मांग आकर्षित करने में मदद करेगा। ये ब्रांड एपरेल, फुटवियर, एक्सेसरीज़ आदि में लगभग 13 लाख स्टाईल पेश करेंगे। इन ब्रांड्स को मिंत्रा की आधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा सर्च एवं शॉपिंग इनसाईट्स मिलेंगी, जिससे वो ट्रेंड्स और डिमांड पैटर्न को समझ पाएंगे। उन्हें सिंप्लीफाईड परफॉर्मेंस डैशबोर्ड मिलेगा। साथ ही, एक समर्पित पार्टनर सपोर्ट टीम ब्रांड्स को मिंत्रा पर अपना ई-कॉमर्स व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

ग्राहकों के लिए ढेरों स्टाईल
इस बार ई.ओ.आर.एस में ग्राहकों को हजारों इंटरनेशनल, डोमेस्टिक और होमग्रोन ब्रांड्स के 6 मिलियन से अधिक स्टाईल उपलब्ध होंगे। वो फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल में अनेकों प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इस एडिशन में मेन्स कैज़्युअल वियर, वीमेंस एथनिक वियर, वीमेंस वेस्टर्न वियर, वर्कवियर, स्पोर्ट्स फुटवियर, एक्सेसरीज़ और ब्यूटी एवं पर्सनल केयर की काफी मांग रहेगी क्योंकि यह कलेक्शन गर्मियों के सीज़न, ट्रैवल, वर्क, कॉलेज, वैडिंग और होलिडे-स्टाईल अपग्रेड से प्रेरित होगा। ई.ओ.आर.एस में लेविस, नाईकी, एडिडास, एचएंडएम, मैंगो, लॉरिआल, लैक्मे, लिबास, डिकैथलॉन, न्यू बैलेंस, गेस, एसिक्स, रॉग्न, यू.एस पोलो एसोसिएशन, प्यूमा और रेयर रैबिट आदि ब्रांड्स में तेजी रहेगी।
इस बार ई.ओ.आर.एस में ब्यूटी और पर्सनल केयर की भी सबसे बेहतर रेंज उपलब्ध होगी। मेकअप, स्किनकेयर, हेयरकेयर और पर्सनल केयर में 2.25 लाख से अधिक स्टाईल मिलेंगे। ग्राहक बेहतरीन डी2सी ब्रांड, इंटरनेशनल ब्रांड, लक्से लेबल और के-ब्यूटी कल्ट पिकअप के अनेकों प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इस एडिशन में ग्राहकों के लिए मैक, बॉबी ब्राउन, लश, ब्यूटी ऑफ जोसियोन, लॉरिआल, द ऑर्डिनरी, प्लम बॉडीलविंग, मेडिक्यूब, फॉक्सटेल जैसी शानदार रेंज उपलब्ध हैं। इतने सारे विकल्पों में से शॉपिंग करना आसान बनाने के लिए मिंत्रा के ब्यूटी टेक-इनेबल्ड टूल्स हैं, जो ब्यूटी की शॉपिंग को इन्ट्यूटिव और आसान बना देते हैं। मिंत्रा का ए.आई-पॉवर्ड स्किन एनालाईज़र ग्राहकों को अपनी स्किन की विशेष जरूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट तलाशने में मदद करता है। वहीं, वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर की मदद से पर्सनालाईज़ेशन और अधिक बढ़ जाता है क्योंकि ग्राहक कई सारे प्रोडक्ट्स को टेस्ट करके इस सीज़न के लिए परफेक्ट लुक प्राप्त कर सकते हैं।

ई.ओ.आर.एस के 24वें एडिशन के लिए नए व आकर्षक लॉन्च
इस मेगा शॉपिंग ईवेंट में सभी प्रमुख श्रेणियों में 30 से अधिक नए ब्रांड पेश किए जाएंगे। कुछ नए लॉन्च होने वाले ब्रांड हैं – केट स्पेड, बार्डोट,लॉन्गचौम्प, ओकले X मेटा ए.आई परफॉर्मेंस सनग्लासेज़, एस्टन मार्टिन वॉचेस, ई.एल.एफ ब्यूटी, फ्रैंकली, सीपुरी, क्लोए, पियरे कार्डिन बैग्स, STRV, वाहरो, स्पार्कलपॉप, ज्यूसी कूटर, सॉकोनी, एंटा, गली लैब्स, माइल कलेक्टिव और ऑफिशियल फीफा जर्सीज़ आदि।
इसके अलावा, खास मेड-इन-इडिया डी2सी ब्रांड्स के लिए निर्मित प्रोग्राम, मिंत्रा राईज़िंग स्टार्स भी नए लॉन्च लेकर आ रहा है, जिनमें वूमन, रजम, सेंट पीच, हाउस ऑफ फिटनेस, मयूरी, इंडो ऑरा, फेमौरा क्राफ्ट्स और हाउस ऑफ डोराज़ शामिल हैं।
इस एडिशन में मिंत्रा का जेन ज़ी प्रपोज़िशन, एफडब्लूडी 700K+ ट्रेंड-फर्स्ट स्टाईल लेकर आया है, जिनमें एसजैडएन, फ्रीकिंस, बोंकर्स कॉर्नर, ग्लिशेज़, अनूक रस्टिक, लुलु एंड स्काई, केपॉप, आउटज़ाईडर आदि शामिल हैं।

शानदार डील और ऑफर
मिंत्रा के लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्यों, मिंत्रा इनसाईडर्स को ई.ओ.आर.एस की अरली एक्सेस केवल 9 रुपये में मिलेगी। वहीं, जो इनसाईडर्स नहीं हैं, वो केवल 19 रुपये में वी.आई.पी एक्सेस खरीद सकते हैं। वी.आई.पी एक्सेस में अन्य बेनेफिट्स, जैसे प्रिपेड ऑर्डर पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट, अरली एक्सेस के दौरान लोकप्रिय ब्रांड्स पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट,क्लियरट्रिप कूपन, वी.आई.पी-ओनली वीकेंड डील आदि शामिल हैं।
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड और इज़ी ईएमआई पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की इंस्टैंट सेविंग मिलेगी, तथा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की एक्स्ट्रा सेविंग प्राप्त होगी। ई.ओ.आर.एस में ट्रेज़र हंट, ब्रांड ऑफ द डे, ग्रैब और गोन, मिडनाईट स्टील, ई.ओ.आर.एस स्पेशल्स और वी.आई.पी ओनली डील्स जैसे कई दिलचस्प फॉर्मेट भी होंगे।

एम-नाऊः ई.ओ.आर.एस के लिए हाईपर-स्पीड फैशन डिलीवरी
मिंत्रा की हाईपर-स्पीड डिलीवरी सर्विस, एम-नाऊ इस समय 11 शहरों में अपनी सेवाएं देती है, जो ई.ओ.आर.एस के दौरान ग्राहकों के ऑर्डर तुरंत उन तक पहुँचाएगी। एम-नाऊ सेवा 90+ डार्क स्टोर्स और फैशन, ब्यूटी, एक्सेसरीज़ एवं होम के 1 लाख से अधिक स्टाईल्स की मदद से बैंगलुरू, मुंबई, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, पटना, जयपुर, लखनऊ, और अहमदाबाद के ग्राहकों तक उनके ऑर्डर केवल 30 मिनट में पहुँचाती है। शादियों, सामाजिक आयोजनों और अंतिम मिनट में ट्रैवल प्लान के इस व्यस्त समय में ग्राहकों को एम-नाऊ सेवा से काफी मदद मिलती है, जो उन्हें अंतिम मिनट में भी ट्रेंड-फर्स्ट स्टाईल तुरंत उपलब्ध कराती है, ताकि वो हमेशा परफेक्ट लुक प्राप्त कर सकें।
रितेश मिश्रा, एसवीपी, हेड ऑफ रेवेन्यू एंड कैटेगरी, मिंत्रा ने कहा, ‘‘ई.ओ.आर.एस पिछले सालों में भारत की एक ऐसी शॉपिंग ईवेंट बन गई है, जिसका इंतजार सबसे अधिक बेसब्री से किया जाता है। यह देश में फैशन और लाईफस्टाईल ईकोसिस्टम से जुड़े ब्रांड्स को विकास का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है, उनकी आय बढ़ाती है तथा रोजगार के अवसरों का निर्माण करती है। इस ईवेंट में भाग लेने वाले उभरते हुए ब्रांड्स, क्रिएटर समुदायों और ग्राहकों की विशाल संख्या से भारत के डिजिटल कॉमर्स परिवेश की बढ़ती ताकत प्रदर्शित होती है। हमारी टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और क्रिएटर ईकोसिस्टम की मदद से हम हर आकार के ब्रांड को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वो देश की मांग को समझ सकें। साथ ही, हम अपने ग्राहकों को शॉपिंग का एक बेहतर वातावरण भी प्रदान करते हैं।’’

ई.ओ.आर.एस में डिस्कवरी बढ़ाने के लिए सोशल कॉमर्स
मिंत्रा सोशल कॉमर्स के विस्तृत ईकोसिस्टम की मदद से डिस्कवरी और इंगेज़मेंट बढ़ाएगा। मिंत्रा के अल्टीमेट ग्लैम क्लैन पर 6 मिलियन से अधिक शॉपर क्रिएटर रजिस्टर्ड हैं और इस ईकोसिस्टम में 12 मिलियन से अधिक कंटेंट पीस बनाए जा चुके हैं। इस ई.ओ.आर.एस के लिए पूरे देश के इन्फ्लुएंसर और क्रिएटर इस सीज़न के थीम्ड लुक और स्टाईलिंग की प्रेरणा पर कंटेंट तैयार करेंगे। इन फॉर्मेट्स में जेन ज़ी और मिलेनियल्स की जबरदस्त प्रतिभागिता देखने को मिलती है, जिससे इंटरैक्टिव और मनोरंजन पर आधारित शॉपिंग अनुभव प्रदान करने में मिंत्रा की लीडरशिप प्रदर्शित होती है।

You Might Also Like

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के छात्र संचीत पटेल अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

मैरिको ने हेयर क्लींज़िंग सेगमेंट में प्रवेश किया, पैराशूट एडवांस्ड प्रोटीन शैंपू के लॉन्च के साथ अपनी इनोवेशन पर केंद्रित विकास की रणनीति को आगे बढ़ाया

आस्था, भटकाव और नैतिक स्पष्टता की आवश्यकता

परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु की भूमिका निभा रहे मदरसे

नीव फाउंडेशन ने छह राज्यों में शुरू किया समर रिलीफ अभियान ‘इस गर्मी, फर्क नजर आएगा’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के छात्र संचीत पटेल अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
  • मैरिको ने हेयर क्लींज़िंग सेगमेंट में प्रवेश किया, पैराशूट एडवांस्ड प्रोटीन शैंपू के लॉन्च के साथ अपनी इनोवेशन पर केंद्रित विकास की रणनीति को आगे बढ़ाया
  • मिंत्रा ई.ओ.आर.एस 29 मई से शुरू होगी, 6 मिलियन ट्रेंड-फर्स्ट फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल प्रोडक्ट मिलेंगे अब तक के सबसे आकर्षक मूल्य में
  • आस्था, भटकाव और नैतिक स्पष्टता की आवश्यकता
  • परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु की भूमिका निभा रहे मदरसे

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?