पट्टी रामा सिराई के ग्राम पंचायत रौन में पुरूषोत्तम मास के अवसर पर श्री नरसिंह देवता मन्दिर में गांव व प्रदेश की सुख शांति समृद्धि के लिए समस्त ग्राम वासियों द्वारा पंच-दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। प्रधान राजेश विजलवाण ने कहा इस प्रकार का सामूहिक अनुष्ठानों से इष्ट देवताओं ग्राम देवताओं व अपने पूर्वजों का पूजन व स्मरण से गांव और क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे।
पंण्डित रमेश विजलवाण ने कहा कुल पुरोहित पंण्डित रमेश गैरोला के सानिध्य में सम्पन्न होगा। और पुरूषोत्तम मास में होने वाले अनुष्ठान अनन्त पुण्यदाई होता है इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान हर वर्ष सामूहिक रूप से होनी चाहिए और सामाजिक समरसता का भाव बना रहें। आचार्य लोकेश बडोनी मधुर ने कहा व्यक्तिगत पूजा की तुलना में सामूहिक पूजा का संकल्प व्यक्तिगत न होकर गांव की सुख समृद्धि व सम्पूर्ण मानव जाति, समाज और विश्व कल्याण के लिए होता है आचार्य मधुर ने कहा एक साथ कई लोगों के मंत्रोच्चार और प्रार्थना से आध्यात्मिक वातावरण अधिक शक्तिशाली और सकारात्मक बनता हे और गांव को एकजुट करने और अपनी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने में मदद करता हें।इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, राधाकृष्ण बडोनी, आचार्य पं. जमुना विजलवाण, चण्डी प्रसाद,सत्य प्रसाद विजलवाण,द्वारीका विजलवाण,, आचार्य मनमोहन बडोनी,आचार्य संदीप विजलवाण , भगवती प्रसाद सब्जी भण्डार, विजय मोहन विजलवाण,विरेन्द्र चौहान जगवीर चौहान नीरज विजलवाण तनुष प्रसाद , चंद लाल ,मोहन लाल, जयवीर मिस्त्री आदि सेंकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।