चकराता देहरादून
जनपद देहरादून के चकराता ब्लॉक , जौनसार बावर खत बोन्दूर के लाखामंडल निवासी पंकज शर्मा आज उत्तराखंड क्रिकेट जगत का उभरता हुआ सितारा बनकर सामने आए हैं।

Contents
चकराता देहरादून जनपद देहरादून के चकराता ब्लॉक , जौनसार बावर खत बोन्दूर के लाखामंडल निवासी पंकज शर्मा आज उत्तराखंड क्रिकेट जगत का उभरता हुआ सितारा बनकर सामने आए हैं।अपनी कड़ी मेहनत, शानदार प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर पंकज शर्मा डीकोक ने वह मुकाम हासिल किया है, जिस पर आज पूरा जौनसार बावर, रंवाई क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है।जौनसार बाबर प्रीमियर लीग में ₹33,000 में SOLD होना उनकी प्रतिभा और संघर्ष का बड़ा सम्मान है। यह सिर्फ पंकज शर्मा की सफलता नहीं, बल्कि पूरे चकराता रंवाई और जौनसार-बावर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।आज क्षेत्र का हर युवा उनके जज्बे और मेहनत की चर्चा कर रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि पंकज आगे भी अपने शानदार खेल से नई ऊंचाइयों को छूते हुए उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।
