By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र एवं आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र एवं आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

Lokesh Badoni
Last updated: May 16, 2026 6:30 am
Lokesh Badoni Published May 16, 2026
Share
SHARE

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों एवं नन्हे बच्चों के लिए दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक ओर कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चों के लिए रंगारंग आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया।
साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र में सामाजिक कार्यकर्ता एवं मनु शक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता पांगती नागर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर सावधानी, साइबर उत्पीड़न, फर्जी लिंक, ऑनलाइन खेल धोखाधड़ी, ओटीपी ठगी तथा खाते की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया को सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए गए तथा उन्हें सतर्क एवं जागरूक डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
इसी अवसर पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में छोटे बच्चों के लिए आकर्षक एवं रंग-बिरंगी वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न परिधानों में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे : प्ले ग्रुप: प्रथम स्थान अनय अर्नोला, नर्सरी: प्रथम स्थान शनाया भंडारी, द्वितीय स्थान अद्विक चमोली, तृतीय स्थान हारून थापा एवं प्रिशा ढोबाल। एल.के.जी: प्रथम स्थान मन्नत सेठी, द्वितीय स्थान अविका उनियाल, तृतीय स्थान समरवीर सचदेवा। यू.के.जी: प्रथम स्थान अथर्व भंडारी, द्वितीय स्थान आयांशी भंडारी एवं रुद्र कुमार, तृतीय स्थान समृद्धि भट्ट रहे।
विद्यालय के निदेशक पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी नन्हे प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

You Might Also Like

माही भाटिया और यश पाठक बने हेड गर्ल एवं स्कूल कैप्टन

देहरादून सोशल में आयोजित होगा एंटरप्रेन्योर्स मीटअप, नेटवर्किंग और कोलैबोरेशन पर रहेगा फोकस

सेवा भारती उत्तराखंड की पिथौरागढ़ जिला की कार्यकारिणी हुआ गठन

बीएनआई उत्तराखण्ड के प्रथम चैप्टर “बीएनआई दून जेम्स” द्वारा 300+ करोड़ क्लोज़्ड बिजनेस सेलिब्रेशन का आयोजन

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों ने सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान से मुलाकात की

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • माही भाटिया और यश पाठक बने हेड गर्ल एवं स्कूल कैप्टन
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र एवं आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन
  • देहरादून सोशल में आयोजित होगा एंटरप्रेन्योर्स मीटअप, नेटवर्किंग और कोलैबोरेशन पर रहेगा फोकस
  • इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ ने भोपाल में किया प्रवेश, यह देश में ब्राण्ड का 68वां स्टोर
  • realme P Series ने Flipkart SASA LELE Sale के दौरान दर्ज की 400% YoY ग्रोथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?