By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: महाराज एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने किया खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

महाराज एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने किया खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन

Lokesh Badoni
Last updated: May 10, 2026 5:38 am
Lokesh Badoni Published May 10, 2026
Share
SHARE

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय, भवन का उद्घाटन कर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव रखी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को एक समारोह के दौरान सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय, भवन का उद्घाटन कर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव रखी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि यह सिर्फ एक महाविद्यालय भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि सतपुली, खैरासैंण क्षेत्र में शिक्षा, भविष्य और आत्मनिर्भरता की नई नींव रखने का काम किया गया है।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ के इस दूरस्थ क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए हमारे छात्र-छात्राओं को वर्षों से संघर्ष करना पड़ता था। सर्दियों की कड़ाके की ठंड, बरसात में टूटे रास्ते और लंबी दूरी–ये सब बेटियों की पढ़ाई में सबसे बड़ी बाधा बनते थे। अब यह आधुनिक भवन तैयार बनकर तैयार हो गया है, तो मैं गर्व से कह सकता हूँ कि अब सतपुली, खैरासैंण की बेटियाँ और बेटे अपने ही गाँव में बैठकर IAS, डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक बनने का सपना देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह भवन राज्य सरकार की उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” नीति का जीवंत उदाहरण है। अत्याधुनिक कक्षाएँ, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय सब कुछ अब यहाँ उपलब्ध होगा। महाराज ने नवनिर्मित महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के अध्यापकों और छात्र-छात्राओं से मेरा आग्रह किया कि इस भवन से ज्ञान की ज्योति पूरे प्रदेश में फैलाने का काम करें और इस महाविद्यालय से निकला हर छात्र-छात्रा न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गढ़वाल और उत्तराखंड का नाम रोशन करें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव बृजमोहन, उच्च शिक्षा निदेशक बी.आर. खाली, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, सर्वेन्द्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज डोबरियाल, गणेश रावत, अंकित ठाकुर, सुरेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

महाराज ने किया सतपुली झील का निरीक्षण

सतपुली (पौड़ी) चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली झील के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास के नये नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। यदि हम चौबट्टाखाल विधानसभा की बात करें तो सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में ही 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहु प्रतिक्षित झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। झील निर्माण के बाद यहां के पर्यटन और स्थानीय व्यावसायिक को लाभ होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

You Might Also Like

पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने विकास खण्ड नौगांव के 26 ग्राम पंचायत के महिला मंगल दलों को बांटें सामूहिक सामाग्री

लहू से सींचा है भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में कमल

मदर्स डे के उपलक्ष में पैसिफिक मॉल में “बेबीज़ डे आउट” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन

डायट देहरादून में ‘जनपद स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 2026’ का भव्य आयोजन

“मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने विकास खण्ड नौगांव के 26 ग्राम पंचायत के महिला मंगल दलों को बांटें सामूहिक सामाग्री
  • लहू से सींचा है भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में कमल
  • महाराज एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने किया खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन
  • मदर्स डे के उपलक्ष में पैसिफिक मॉल में “बेबीज़ डे आउट” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन
  • डायट देहरादून में ‘जनपद स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 2026’ का भव्य आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?