By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हुए देहरादून के डिटेक्टिव देव
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हुए देहरादून के डिटेक्टिव देव

Lokesh Badoni
Last updated: April 28, 2026 7:02 am
Lokesh Badoni Published April 28, 2026
Share
SHARE
  • उत्तराखंड के देवव्रत पुरी गोस्वामी को ‘भारत विभूषण सम्मान-2026’ से पंजाब विधानसभा के विधान भवन में सम्मानित किया गया।
  • सरदार कुलतार सिंह संधवान, स्पीकर, पंजाब विधानसभा ने उत्तराखंड के डिटेक्टिव देव सम्मानित किया

देहरादून: देश की जांच जगत में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। “भारत विभूषण सम्मान – 2026” के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के देवव्रत पुरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव) को उनके असाधारण जांच कार्यों के लिए पंजाब विधानसभा के विधान भवन, चंडीगढ़ में “जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह पंजाब विधानसभा के विधान भवन, चंडीगढ़ में आयोजित हुआ, जहां पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवान ने स्वयं उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवान ने डिटेक्टिव देव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें “भारत के सबसे बड़े डिटेक्टिव” के रूप में संबोधित किया। यह सम्मान उनके वर्षों के अनुभव, हाई-प्रोफाइल मामलों की सफल जांच और सत्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है। “जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किए गए डिटेक्टिव देव ने जांच क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उनके कार्यों ने न केवल जटिल मामलों को सुलझाया है, बल्कि समाज में न्याय और विश्वास को भी मजबूत किया है। पंजाब विधान सभा जैसे प्रतिष्ठित मंच पर मिला यह सम्मान उनके करियर का एक ऐतिहासिक क्षण बन गया है, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त और प्रभावशाली जांच विशेषज्ञ के रूप में स्थापित कर दिया है। डिटेक्टिव देव ने पूरे भारत में अनेक जटिल और संवेदनशील मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया है। उनके द्वारा उजागर किए गए मामलों में साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोकना, खाद्य पदार्थों में मिलावट का भंडाफोड़ करना, पाखंडी बाबाओं द्वारा महिलाओं के शोषण और ठगी के मामलों को सामने लाना, ऑनलाइन शादी के प्रस्तावों में होने वाले फ्रॉड का पर्दाफाश करना तथा वैवाहिक विवाद और तलाक से जुड़े मामलों की गहराई से जांच शामिल है। इसके अलावा, डिटेक्टिव देव ने साधारण वस्त्रों को बड़े-बड़े ब्रांड के नाम पर बेचने वाली धोखाधड़ी का खुलासा किया और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले नेटवर्क्स का भी पर्दाफाश किया। खास तौर पर फेक प्रोडक्ट और काउंटरफिट (Counterfeit) इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए खुलासे बेहद सराहनीय हैं, जहां उन्होंने ऐसे उत्पादों का भंडाफोड़ किया जो बड़े स्तर पर लोगों को धोखा दे रहे थे। डिटेक्टिव देव मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी जांच सेवाएं और उपलब्धियां पूरे भारत में व्यापक रूप से फैली हुई हैं।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय की छात्रा ने प्रतिष्ठित इरास्मस मुंडस संयुक्त परास्नातक कार्यक्रम में पूर्ण छात्रवृत्ति के साथ प्राप्त किया प्रवेश, साथ ही कई वैश्विक अवसर भी हासिल किए

स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभाते है अहम भूमिका : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

‘नीली छतरी’ के माध्यम से आसरा ट्रस्ट के बच्चों ने छुआ दर्शकों का दिल

“मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, दृष्टि बाधित बालिकाओं वैष्णवी थापा, मायरा वेद ने प्रस्तुत किए अपने मधुर गीत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हुए देहरादून के डिटेक्टिव देव
  • डीआईटी विश्वविद्यालय की छात्रा ने प्रतिष्ठित इरास्मस मुंडस संयुक्त परास्नातक कार्यक्रम में पूर्ण छात्रवृत्ति के साथ प्राप्त किया प्रवेश, साथ ही कई वैश्विक अवसर भी हासिल किए
  • स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभाते है अहम भूमिका : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • ‘नीली छतरी’ के माध्यम से आसरा ट्रस्ट के बच्चों ने छुआ दर्शकों का दिल
  • “मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?