By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभाते है अहम भूमिका : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभाते है अहम भूमिका : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Lokesh Badoni
Last updated: April 26, 2026 9:26 pm
Lokesh Badoni Published April 26, 2026
Share
SHARE

देहरादून। अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में अमर शहीद रघुनंदन शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श शिविर का आयोजन केंद्रीय विद्यालय, हाथीबड़़कला में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि विनोद उनियाल, राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा एडवोकेट नूपुर शर्मा गुमा, संस्था के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर आराध्य कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर महेश चंद्र गुमा ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा “वंदे मातरम्” का गायन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने कहा कि जिस प्रकार अमर शहीद रघुनंदन शर्मा ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर यह निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवा परामर्श शिविर लगाकर राष्ट्र व समाज के हित का कार्य उनकी प्रेरणा से ही हो रहा है। इस कैंप से अनेक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यह समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। यह संस्था का एक सराहनीय कदम है और संस्था इसी प्रकार के जनसेवा के कार्य, जैसे वृक्षारोपण, जल संचय, स्वास्थ्य जागरूकता, उपभोक्ता संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण आदि करती आ रही है, जो कि अत्यंत प्रेरणादायक है। संस्था अपने जनसेवा के कार्यों के लिए प्रशंसा की पात्र है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विनोद उनियाल ने कहा कि संस्था की अध्यक्षा एडवोकेट नूपुर शर्मा गुमा जी व उनकी टीम कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य में संलग्न है। अपने कार्यों से वे समाज को उज्जवल भविष्य की ओर ले जा रहे हैं तथा मानव को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना रहे हैं।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा एडवोकेट नूपुर शर्मा गुमा ने कहा कि रघुनंदन शर्मा एक सच्चे व ईमानदार पुलिस अधिकारी थे, जो 25 वर्ष की अल्प आयु में ही वीरगति को प्राप्त हुए थे। वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यक्ति थे। दृढ़ काठी के धनी होने के साथ-साथ कुश्तीबाजी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसे खेलों में दक्ष थे। उन्हीं के उत्तम स्वास्थ्य मूल मंत्र से प्रेरित होकर इस कैंप का आयोजन एक नन्हा सा प्रयास है, जो मैक्स हॉस्पिटल के योग्य चिकित्सकों व जनसामान्य की भागीदारी से संभव हुआ। एक स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है।
स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से हुआ। इसमें मुख्य रूप से रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी टेस्ट, कोलेस्ट्रॉल टेस्ट, बोन डेंसिटी टेस्ट, लंग्स टेस्ट व जनरल बॉडी चेकअप बिल्कुल निरूशुल्क किए गए। ये सभी परीक्षण मैक्स हॉस्पिटल से आई चिकित्सकों की टीम व उनके सहयोगियों द्वारा किए गए। मैक्स पैथ लैब के अमन जायसवाल की टीम ने लोगों के ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए एकत्र किए। सभी चिकित्सकों व सहयोगियों को संस्था की ओर से तथा केंद्रीय विद्यालय के सहयोगी दल को पटका पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर आराध्य कुमार द्वारा किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर में आए चिकित्सक दल, अतिथियों व लाभार्थियों सहित मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य सेवा में मुख्य रूप से विजय कॉलोनी, शक्ति कॉलोनी, हाथीबड़कला बाजार, कैंट, सालावाला, नयागांव आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर स्वास्थ्य परीक्षण कराए व स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में विशेष रूप से मनीषा कुमारी, नम्रता समरिया, बाला गोयल, सविता गुमा, सीता देवी, मोनिका अग्रवाल, शिप्रा नरूला, मधु शर्मा, साधना सिंह, शक्ति कपूर, अनिल कपूर गुमा, रमेश सिंह, रूबी जेम्स आदि उपस्थित रहे। भाजपा परिवार के भूपेंद्र सिंह कठैत (पार्षद), प्रदीप रावत (मंडल अध्यक्ष), सुरेंद्र सिंह खरोला, अजीत तोमर, सुनीता सिहोरी, रजनी चड्ढा आदि लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान का गायन किया गया।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?