By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: “मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

“मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

Lokesh Badoni
Last updated: April 26, 2026 7:04 am
Lokesh Badoni Published April 26, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वाँ संस्करण सुना

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अनवरत रूप से निरंतर जारी है, जो करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत, परिश्रम और काम करने वाले लोगों को अवश्य फल मिलता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान प्रत्येक क्षेत्र में बड़ रहा है। भारत बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। हमारा देश विज्ञान, रक्षा, ए.आई के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। आज हम रक्षा उपकरणों, हथियारों का अन्य देशों को निर्यात भी करते हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश के सीमांत क्षेत्रों में भी अब रोड, रेल और आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड, विकसित भारत के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। बाबा केदार की भूमि से प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था, जिस संकल्प पर राज्य सरकार निरंतर आगे कार्य कर रही है और अब इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि हम उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और साधना को हमेशा संरक्षित रखें। राज्य सरकार, देवभूमि के दैवत्व को हमेशा अमर रखने का काम करेगी। राज्य सरकार ने सख्त दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून, नकल विरोधी कानून, जैसे कई कानून लागू किए हैं जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा जहां डबल इंजन की सरकार है वहां विकास दुगनी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे

You Might Also Like

सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, दृष्टि बाधित बालिकाओं वैष्णवी थापा, मायरा वेद ने प्रस्तुत किए अपने मधुर गीत

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने उत्तराखंड का सबसे बड़ा युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद 2026’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से किया आयोजित

पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव बर्नीगाड में डिग्री कालेज खोलने पर विधायक दुर्गेश लाल के नैतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत का जताया आभार

बगलामुखी जयंती पर हरिद्वार बना वैश्विक आस्था का केंद्र; ‘श्री मंदिर’ ऐप से देश-विदेश के श्रद्धालु जुड़े

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के छात्रों की शानदार उपलब्धियाँ, शिक्षा के साथ साथ खेल में भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री
  • सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, दृष्टि बाधित बालिकाओं वैष्णवी थापा, मायरा वेद ने प्रस्तुत किए अपने मधुर गीत
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने उत्तराखंड का सबसे बड़ा युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद 2026’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से किया आयोजित
  • पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव बर्नीगाड में डिग्री कालेज खोलने पर विधायक दुर्गेश लाल के नैतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत का जताया आभार
  • बगलामुखी जयंती पर हरिद्वार बना वैश्विक आस्था का केंद्र; ‘श्री मंदिर’ ऐप से देश-विदेश के श्रद्धालु जुड़े

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?