By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, दृष्टि बाधित बालिकाओं वैष्णवी थापा, मायरा वेद ने प्रस्तुत किए अपने मधुर गीत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, दृष्टि बाधित बालिकाओं वैष्णवी थापा, मायरा वेद ने प्रस्तुत किए अपने मधुर गीत

Lokesh Badoni
Last updated: April 26, 2026 6:54 am
Lokesh Badoni Published April 26, 2026
Share
SHARE

दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया

देहरादून : सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया I इस शुभ अवसर पर सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज में अच्छा काम करने वाले अलग-अलग क्षेत्रों से सम्मानित व्यक्तियों को “समाज रत्न सम्मान” देकर गौरवान्वित किया।

आज रविवार के दिन हरिद्वार बाईपास रोड स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें सर्वप्रथम दृष्टिबाधित नन्हीं बालिका वैष्णवी थापा ने सरस्वती वन्दना मधुर गीत की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन हृदय जीत लिया I मासूम बालिका दृष्टि बाधित मायरा वेद ने भी शानदार हिन्दी गीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया I कुमारी स्वाति ने इस कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया । इस अवसर पर सी व्यू सेवा ट्रस्ट के मुख्य अतिथि के तौर पर मानव सेवा का भाव रखने वाले सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर श्री एसके साहू मुख्य अतिथि के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति जोध सिंह महाराज, विदुषी निःशंक, डॉ. राजे नेगी, डॉ. शक्ति सिंह बर्तवाल, डॉ. हेमंत बिष्ट, महावीर बरतवाल,पेनिसिया हॉस्पिटल के निदेशक रणवीर सिंह चौहान, सुमित कंडवाल, अशोक भट्ट, मीनाक्षी, सड़क दुर्घटना में अपनी दोनों आंखें गंवाने वाले अमित नेगी आदि अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया I सी व्यू सेवा ट्रस्ट के इस वार्षिक कार्यक्रम में और भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए I साथ ही ट्रस्ट की दो वर्ष की सेवा उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया । स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा कई शिविरों को समय समय पर ट्रस्ट द्वारा लगाए गए। सी व्यू सेवा ट्रस्ट की तरफ से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने के लिए डॉ. महवीर बर्तवाल ने सी व्यू सेवा ट्रस्ट की पूरी टीम को धन्यवाद दिया,साथ ही विश्वास दिलाया गया कि सी व्यू सेवा ट्रस्ट आगे भी ऐसे अच्छे काम करता रहेगा जिससे समाज में बदलाव आ सके। सी व्यू सेवा ट्रस्ट अपने द्वितीय स्थापना दिवस पर समाज में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मान के तौर पर मेडल और सर्टिफिकेट दिए जिसमें कुलभूषण नैथानी, सन्दीप रौतेला, अशोक भट्ट, सुमित कंडवाल, मीनाक्षी जारवान, मनोज कुमार, विजया, राजी चौहान, अंकित सेनवॉल, मनोहर रावत, अमन रावत, परितोष जखमोला, अंकित राणा, स्वाति एवं पंकज शर्मा शामिल रहे।

You Might Also Like

“मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने उत्तराखंड का सबसे बड़ा युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद 2026’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से किया आयोजित

पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव बर्नीगाड में डिग्री कालेज खोलने पर विधायक दुर्गेश लाल के नैतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत का जताया आभार

बगलामुखी जयंती पर हरिद्वार बना वैश्विक आस्था का केंद्र; ‘श्री मंदिर’ ऐप से देश-विदेश के श्रद्धालु जुड़े

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के छात्रों की शानदार उपलब्धियाँ, शिक्षा के साथ साथ खेल में भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री
  • सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, दृष्टि बाधित बालिकाओं वैष्णवी थापा, मायरा वेद ने प्रस्तुत किए अपने मधुर गीत
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने उत्तराखंड का सबसे बड़ा युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद 2026’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से किया आयोजित
  • पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव बर्नीगाड में डिग्री कालेज खोलने पर विधायक दुर्गेश लाल के नैतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत का जताया आभार
  • बगलामुखी जयंती पर हरिद्वार बना वैश्विक आस्था का केंद्र; ‘श्री मंदिर’ ऐप से देश-विदेश के श्रद्धालु जुड़े

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?