By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट खुले।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसंस्कृति

चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट खुले।

Lokesh Badoni
Last updated: April 19, 2026 7:34 am
Lokesh Badoni Published April 19, 2026
Share
SHARE

गंगोत्री धाम,19 अप्रैल उतरकाशी

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चराण पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 15 मिनट व यमुनोत्री धाम के कपाट ठीक दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। वहीं रविवार को दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चराण व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को कृतिका नक्षत्र कर्क लग्न व आयुष्मान योग में विधिवत मंत्रोचारण के साथ दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिंदी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए आज शुभ मुहूर्त को रवाना हुई। खरसाली में ग्रामीणों एवं लोक देवताओं की डोलियों ने यमुना जी की डोली को भावुक कर देने वाले माहौल से विदा किया। यमुनोत्री धाम में हवन,पूजा के बाद वैदिक मंत्रोचार व विधि विधान के साथ 12:35 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

इधर रविवार सुबह मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। माँ गंगा की उत्सव डोली के गंगोत्री धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना,गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।

गंगोत्री धाम कपाट उदघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की,और अखंड ज्योति के दर्शन किए। वहीं कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी अखंड ज्योति के दर्शन किए ओर गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260419-WA0402.mp4

मुख्यमंत्री ने कहा आज हमारे लिए अत्यंत शुभ दिन है। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के भीतर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अलग ही जोश है। हमने सभी यात्रियों की सुविधा के लिए समुचित एवं बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की है, ताकि सभी की यात्रा सुखद, सरल और सुरक्षित हो सके। हमारी कामना है कि यह यात्रा सभी के लिए मंगलमय हो और भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा यात्रा को सुचारू,सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी का सामूहिक प्रयास है। इस दिशा में सभी स्टेक होल्डर्स एवं चारधाम यात्रा से जुड़े हितधारकों ने पूरी तैयारी के साथ कार्य किया है। चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,डीएम प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र,दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार,विधायक सुरेश चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान,ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार,मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मांनंद सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में प्रांत सेवा प्रमुख ने बच्चों से किया संवाद, महापुरुषो के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा, कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समरसता का संदेश

मोरी के खन्यासणी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1 की मोत 11 घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’
  • realme ने इमर्सिव बस एक्टिवेशन के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के कैंपसों तक पहुंचाया Harry Potter का जादू
  • realme, 21 सितंबर को realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ लॉन्च करेगा realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
  • सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में प्रांत सेवा प्रमुख ने बच्चों से किया संवाद, महापुरुषो के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?